मिथुन राशिफल 07 मार्च 2026: क्या अचानक होने वाले खर्च आज आपकी वित्तीय योजना को प्रभावित करेगा?

आज का मिथुन राशिफल
Mithun Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Mithun Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में बैठे गुरु बृहस्पति आपकी बुद्धि और कौशल को निखारेंगे. किसी भी क्षेत्र मे बदलाव की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है.
करियर-बिजनेस: भाग्य स्थान में राहु और बुध की मौजूदगी से तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. व्यापार में नए अनुबंध प्राप्त होंगे. जो काम कई दिनों से टल रहा था, उसे आज पूरा करने की कोशिश करें.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी, जो आपके रिश्तों को एक नई दिशा प्रदान करेगी. पुरानी गलतफहमी दूर होगी.
स्वास्थ्य: मानसिक शांति का अनुभव होगा. मिथुन राशि में गुरु के प्रभाव से लीवर या पेट संबंधी समस्या हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें.
सावधानी: आज बड़े निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें. क्रोध करने से बचें.
उपाय: शनि मंदिर में काले तिल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 7 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










