मिथुन राशिफल 05 मार्च 2026: क्या अचानक होने वाले खर्च आपकी वित्तीय योजना को प्रभावित कर सकते हैं?

Mithun Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Mithun Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का है क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा है. केतु की स्थिति मानसिक तनाव दे सकता है. हालांकि राशि स्वामी बुध की कुम्भ में उपस्थिति आपके बौद्धिक कौशल को बढ़ाकर कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालेगी.
करियर-बिजनेस: करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है इसलिए आज किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें अन्यथा कुम्भ के राहु के कारण लेन-देन में कुछ बड़ी गलतफहमियां पैदा होने की संभावना है.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना आज बहुत जरूरी है क्योंकि आपकी छोटी सी बात पार्टनर को बहुत ज्यादा आहत कर सकती है. पारिवारिक विवादों को लव लाइफ में न आने दें और आपसी समझ से घर की शांति बनाए रखने का निरंतर प्रयास करते रहें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि छाती में जकड़न या सांस लेने में हल्की तकलीफ होने की आशंका ग्रहों के गोचर से बन रही है. धूल-मिट्टी वाली जगहों से बचें और योग व प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आज मानसिक शांति के लिए फलदायी होगा.
सावधानी: घर की गोपनीयता और जरूरी कागजात किसी बाहरी से साझा न करें.
उपाय: पक्षियों को भीगा हुआ चना और पक्षी दाना खिलाना शुभ होगा.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










