मिथुन राशिफल 29 जून 2026: आज किस्मत देगी साथ, बनेंगे रुके हुए काम

29 जून 2026 का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 June 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए साझेदारी के कार्यों और वैवाहिक जीवन में खुशियाँ लेकर आया है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम (केंद्र) भाव में धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. आपकी ही राशि में स्थित सूर्य और बुध बुधादित्य योग बना रहे हैं, जिससे आपकी तार्किक और संवाद क्षमता चरम पर रहेगी. आज सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जिससे भविष्य की बड़ी योजनाएँ साकार होंगी.
करियर-बिजनेस: आज साझेदारी में किया जा रहा व्यापार आपको बड़ा आर्थिक मुनाफा और नई ऊँचाइयाँ दे सकता है. नए विचारों और व्यावसायिक योजनाओं को लागू करने के लिए दिन उत्तम है. पार्टनरशिप, टीमवर्क और नेटवर्किंग से बड़ा लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे जटिल कार्य आसान हो जाएंगे.
रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और आपसी आनंद का माहौल रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद या गलतफहमियाँ आज समाप्त हो सकती हैं. नए लोगों से अच्छे संबंध बनने के योग हैं. परिवार के लोग आपके फैसलों का पूर्ण समर्थन करेंगे, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा.
लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद रोमांटिक और खुशनुमा रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ किसी डिनर डेट या लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं और यादगार पल बिता सकते हैं. सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिलने के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें. विवाह योग्य अविवाहित लोगों के रिश्तों की बात आगे बढ़ सकती है.
स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव कम होने से आप खुद को हल्का, फुर्तीला और ऊर्जावान महसूस करेंगे. दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि पैरों में मामूली थकान हो सकती है. संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या का पालन करें.
- सावधानी: आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों या पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करने से बचें.
- उपाय: आज शिवलिंग पर गन्ने के रस या कच्चे दूध का अभिषेक करें.
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 5
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










