मिथुन राशिफल 25 जनवरी 2026: आज कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी, रिश्तों में मजबूत होगा भरोसा
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Jan 2026 7:15 AM
Aaj Ka Mithun Rashifal 25 January 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानें आज का मिथुन राशिफल.
Mithun aaj Ka Rashifal 25 January 2026: आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार …
Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल
आज आपकी बातचीत और क्रिएटिव सोच आपके काम आएगी. कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे. व्यापार में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं. घर का माहौल मधुर रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मानसिक तनाव से बचें. ध्यान या संगीत से मन शांत रहेगा.
करियर / बिजनेस: आज स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन भटकेगा, जिससे रिजल्ट उम्मीद से कमजोर रह सकता है. ध्यान और अनुशासन की कमी नुकसान दे सकती है. प्राइवेट जॉब में काम का दबाव बढ़ेगा और सीनियर्स की अपेक्षाएं भी ज़्यादा रहेंगी. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग कम हैं, पुराने काम पर ही फोकस करना बेहतर रहेगा.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में बातचीत बढ़ेगी, लेकिन कुछ मुद्दों पर मतभेद भी हो सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, हालांकि उनकी सलाह अनदेखी न करें. भाई-बहन के साथ किसी पुराने विषय पर चर्चा हो सकती है. घर में मेहमानों के आने से माहौल बदलेगा और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अभी अटका रह सकता है.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बेहतर होगा और मन की बात खुलकर रख पाएंगे. हालांकि छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है. पुराने क्रश से अचानक संपर्क हो सकता है, जिससे कन्फ्यूजन बढ़ेगा. आज प्रपोज करने से पहले अच्छे से सोच लें. अपने रिश्ते को लेकर ज़्यादा लोगों को बताने से बचें.
स्वास्थ्य: आज मानसिक थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है. सिरदर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है. नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें. मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम रखें. हल्की एक्सरसाइज, प्राणायाम और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
सूर्य देव को जल अर्पित करें.
7 या 11 बार मंत्र जप करें – ॐ आदित्याय नमः.
लाल फल या गुड़ का दान करें.
सुबह कुछ समय मौन रखकर ध्यान करें.
नोट: यह उपाय मानसिक एकाग्रता, वाणी की स्पष्टता और निर्णय क्षमता को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए