मिथुन मासिक राशिफल जून 2026: घर में छोटी-मोटी बातों पर बहस होने की आशंका है

मिथुन मासिक राशिफल जून 2026
Mithun Masik Rashifal June 2026: जून में मिथुन राशि वालों के लिए करियर में प्रगति और नए अवसर बनेंगे. लव लाइफ में समझदारी और भरोसे से रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. जल्दबाजी और दूसरों के कहने पर निर्णय लेने से बचें.
Mithun Masik Rashifal June 2026, मिथुन राशि: जून का महीना आपके लिए अत्यधिक व्यस्तता और बदलावों से भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में बुध, शुक्र और गुरु की युति बनी हुई है. 2 जून को गुरु का कर्क राशि में जाना आपके संचित धन में वृद्धि कराएगा. सूर्य का प्रथम भाव में आना 16 जून के बाद आपके नेतृत्व कौशल को निखारेगा, लेकिन बुध की वक्री चाल 29 जून से आपको थोड़ी मानसिक उलझनें और निर्णय लेने में कठिनाई दे सकती है.
करियर-बिजनेस: इस महीना करियर में आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. दशम भाव में राहु की स्थिति कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ा बदलाव या ट्रांसफर ला सकती है. व्यापार में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें. 22 जून को बुध के गोचर के बाद अटके हुए व्यावसायिक सौदे पूरे होने की संभावना बनेगी, जिससे राहत मिलेगी.
रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से सामान्य रहेगा. केतु के चौथे भाव में होने से माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. घर में छोटी-मोटी बातों पर बहस होने की आशंका है, लेकिन गुरु का दूसरे भाव में गोचर अंततः परिवार को जोड़ने का काम करेगा. कुल मिलाकर तालमेल बिठाने में आपको सूझबूझ से काम लेना होगा.
लव लाइफ: यह महीना प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. पंचम भाव पर मंगल की दृष्टि के कारण पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक बड़े विवाद का रूप ले सकती है. बातचीत के दौरान अपनी मर्यादा न भूलें. महीने के आखिरी सप्ताह में शुक्र के प्रभाव से रिश्तों में दोबारा सुधार और नजदीकियां देखने को मिलेंगी.
स्वास्थ्य: इस महीना मानसिक थकान और आंखों में परेशानी हो सकती है. काम के दबाव के कारण नींद न आने की समस्या भी परेशान कर सकती है, इसलिए ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें.
सावधानी: इस महीना कानूनी दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें और गुप्त शत्रुओं से पूरी तरह सतर्क रहें.
उपाय: इस महीना बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं और गणेश जी की पूजा करें.
शुभ कलर: हरा
शुभ अंक: 5
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










