मेष राशिफल 17 अप्रैल 2026: आज बनेंगे बिगड़े काम या खर्च बिगाड़ेगा खेल?
Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Apr 2026 4:55 AM
Aaj Ka Mesh Rashifal 17 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 17 April 2026: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा. सूर्य और शुक्र की आपकी राशि में उपस्थिति आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी. चंद्रमा का दोपहर बाद आपकी राशि में आगमन मानसिक प्रसन्नता प्रदान करेगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. साहस और पराक्रम बना रहेगा.
करियर/बिजनेस: व्यापार में नई योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए समय श्रेष्ठ है. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं. शुक्र के प्रभाव से कला और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. आर्थिक निवेश के लिए दोपहर के बाद का समय अधिक लाभकारी सिद्ध होगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर से फोन पर रोमांटिक बातचीत होगी, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगी. शाम को पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर का प्लान बन सकता है. यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन सकारात्मक परिणाम दे सकता है. आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा. हालांकि, सिरदर्द या आंखों में हल्की थकान महसूस हो सकती है. ठंडे पानी से आंखें धोएं और पर्याप्त नींद लें. ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए ताजे फलों का सेवन करें.
- सावधानी: अति उत्साह में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें.
- उपाय: लक्ष्मी जी को गुलाबी फूल अर्पित करें.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: गहरा लाल
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










