मेष राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज अचानक बढ़े खर्च से परेशानी होगी या धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: मेष राशि. आज आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और तृतीय भाव के बृहस्पति आपके भाग्य को नई दिशा प्रदान करेंगे. ग्रहों की यह स्थिति आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी. समाज में आपके मान-सम्मान को एक नया विस्तार देगी.

करियर-बिजनेस: कुम्भ राशि के मंगल और बुध के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपके साहस और बुद्धि का शानदार तालमेल देखने को मिलेगा. व्यापारिक सौदों में आपको अप्रत्याशित लाभ होगा. सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपके अधूरे प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करेगा.

लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. शुक्र की शुभ दृष्टि आपके रिश्तों में मधुरता और आपसी समझ को बढ़ावा देने वाली है. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. आज साथ में सुखद समय बिताने का बेहतरीन अवसर मिलेगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन काफी ऊर्जावान रहने वाला है. आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. पुरानी किसी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी दिनचर्या का आनंद लेंगे.

सावधानी: कुम्भ के राहु के कारण लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
उपाय: देवी लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola