मेष मासिक राशिफल जून 2026: किसी भी गलतफहमी को बातचीत के जरिए तुरंत सुलझाने का प्रयास करें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2026 9:52 AM
मेष मासिक राशिफल जून 2026
Mesh Masik Rashifal June 2026, मेष राशि: जून का महीना आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल शुरुआत में प्रथम भाव में मजबूत हैं, लेकिन 21 जून को द्वितीय भाव में चले जाएंगे. सूर्य का वृषभ में होना आर्थिक लाभ देगा, लेकिन 16 जून के बाद मिथुन में जाने से भागदौड़ […]
Mesh Masik Rashifal June 2026, मेष राशि: जून का महीना आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल शुरुआत में प्रथम भाव में मजबूत हैं, लेकिन 21 जून को द्वितीय भाव में चले जाएंगे. सूर्य का वृषभ में होना आर्थिक लाभ देगा, लेकिन 16 जून के बाद मिथुन में जाने से भागदौड़ बढ़ेगी. गुरु का कर्क राशि में गोचर पारिवारिक सुख तो बढ़ाएगा, लेकिन शनि की मीन राशि में उपस्थिति खर्चों पर नियंत्रण रखने का संकेत दे रही है. इस महीने मिले-जुले प्रभाव देखने को मिलेंगे.
करियर-बिजनेस: इस महीना करियर के लिहाज से उन्नति लेकर आएगा. दशम भाव पर मंगल की दृष्टि से नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. व्यापार में नई साझेदारियां लाभ पहुंचाएंगी, लेकिन शनि के बारहवें भाव में होने से निवेश में सावधानी बरतनी होगी. 16 जून के बाद सूर्य का गोचर नए व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव ला सकता है. राहु और केतु की स्थिति के कारण भाई-बहनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है. हालांकि, गुरु का गोचर घरेलू सुख-शांति को बनाए रखने में मदद करेगा. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, ताकि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहें और अनावश्यक विवादों से बचा जा सके.
लव लाइफ: यह महीना प्रेम जीवन के लिए मिला-जुला रहने वाला है. शुक्र की शुभ स्थिति से शुरुआत में पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के मौके मिलेंगे. 8 जून के बाद जब शुक्र राशि बदलेंगे, तो अहंकार के कारण रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है. अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी गलतफहमी को बातचीत के जरिए तुरंत सुलझाने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: इस महीना आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. मंगल का मेष राशि में होना ऊर्जा तो देगा, लेकिन सिरदर्द और रक्त संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. 21 जून के बाद खान-पान का विशेष ध्यान रखें.
सावधानी: इस महीना वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें.
उपाय: इस महीना प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर चढ़ाएं.
शुभ कलर: लाल
शुभ अंक: 9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










