मेष राशिफल 27 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा तनावपूर्ण, फालतू के खर्च से बचें, वाणी पर संयम रखें


Mesh Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? जानिए आज का मेष राशिफल.
Mesh Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ..
Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल
आज काम को लेकर जोश और आत्मविश्वास बना रहेगा. ऑफिस में मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा. रिश्तों में खुलकर बात करें. साथी से सहयोग मिलेगा. सेहत ठीक रहेगी लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार अच्छे रिजल्ट मिलने की संभावना आज कम रहेगी. एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास ज़रूरी होंगे. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में कान्ट्रैक्ट साइन करते समय हर शर्त सोच-समझकर जांचें. जॉब बदलने का फैसला ले सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें—ऑफर की स्थिरता जरूर परख लें.
रिलेशनशिप (परिवार): पिता, बहन और भाई के साथ रिश्तों में थोड़ी दूरी या मतभेद रह सकते हैं. घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा होगा. आज बाहर या रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बन सकता है. पुराने प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े विवाद में सफलता के योग बन रहे हैं.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है. हालांकि पुराने क्रश आपकी उलझन बढ़ा सकते हैं. अफेयर से जुड़ा कोई राज परिवार के सामने आ सकता है, लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में रह सकती है.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से खुद को सबल और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे. ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें. पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. नियमित एक्सरसाइज करें, तला-भुना कम लें और पानी भरपूर मात्रा में पिएं.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय आत्मबल बढ़ाने, नकारात्मक ऊर्जा कम करने और निर्णयों में स्थिरता लाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए