मेष राशिफल 23 जनवरी 2026: आज भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि

Updated at : 23 Jan 2026 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
Mesh Aaj Ka Rashifal
मीन आज का राशिफल 23 जनवरी 2026

Mesh Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? जानिए आज का मेष राशिफल.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार..

अज का राशिफल.

Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल

आज आपकी आय बढ़ सकती है और काम में तरक्की के मौके मिलेंगे. आज पार्टनर और सहयोगियों का साथ मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. हालांकि घर या बाहर थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें. किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने का विचार आ सकता है. सोसाइटी या किसी आयोजन में शामिल होकर मन खुश रहेगा.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और फोकस बेहतर रहेगा. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग सीमित हैं, इसलिए मौजूदा काम को मज़बूत करना जरूरी रहेगा. बिजनेस में किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से पहले शर्तें अच्छे से समझें. जॉब बदलने की सोच है तो आज रिसर्च और प्लानिंग के लिए दिन सही है. परीक्षा या इंटरव्यू का रिज़ल्ट आपके पक्ष में जा सकता है.

रिलेशनशिप (परिवार): पिता और भाई के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. किसी का मार्गदर्शन लें, लेकिन आंख बंद करके नहीं. दूर यात्रा की योजना बन सकती है. घर में मेहमानों का आगमन संभव है. प्रॉपर्टी या ज़मीन से जुड़े विवादों से आज दूरी बनाकर रखें.

लव लाइफ: नए क्रश के साथ रोमांटिक और हल्के-फुल्के पल बिताने का मौका मिलेगा. घरवालों के सामने अफेयर का राज खुलने की संभावना कम है. प्रपोज़ करने का मन बनेगा, लेकिन भावनाओं में बहने से पहले सोच-विचार जरूरी है.

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें. गले में इन्फेक्शन या खराश हो सकती है. स्क्रीन टाइम कम करें. व्यायाम और योग जरूर करें, लेकिन किसी अनुभवी ट्रेनर के मार्गदर्शन में ही.

आज की सावधानी

भावनाओं में आकर बड़े फैसले न लें.
कागजी काम में लापरवाही से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (शुक्रवार – वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा):

मां सरस्वती की विधिवत पूजा करें.
पीले वस्त्र पहनें या पीले फूल अर्पित करें.
पुस्तक, कॉपी, कलम या वाद्य यंत्र को मां सरस्वती के चरणों में रखें.
ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
किसी छात्र को किताब, पेन या पीली मिठाई दान करें.
नोट: यह उपाय विद्या, बुद्धि, एकाग्रता और करियर में प्रगति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय

Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola