Aaj Ka Panchang 23 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय
Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Ranjan Kumar Updated At : 23 Jan 2026 3:46 AM
आज का पंचांग 23 जनवरी 2023
Aaj Ka Panchang 23 January 2026: आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का महापर्व है. माघ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन होने के कारण मां छिन्नमस्ता की साधना का भी विधान है. आज विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करें. उन्हें पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करें. विद्यार्थियों को अपनी पुस्तकों की पूजा करनी चाहिए और 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है.
Aaj Ka Panchang 23 January 2026: आज है 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज शुभ समय में विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां शारदे की पूजा करें. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…
Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार
तिथि: माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:36 AM
सूर्यास्त: 05:27 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर
नक्षत्र, योग व करण
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 01:31 PM तक, उसके बाद उत्तराभाद्रपद
योग: परिघ योग दोपहर 03 :24 PM तक, उसके बाद शिव योग
करण: बव दोपहर 03:10 PM तक, उपरांत बालव
ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
सूर्य: मकर राशि
चंद्रमा: कुम्भ उपरांत मीन राशि (प्रात: 7 बजकर 37 मिनट से )
मंगल: मकर राशि
बुध: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
शुक्र: मकर राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि
दिन का चौघड़िया (पटना)
चर (सामान्य): 06:36 AM से 07:58 AM
लाभ (उन्नति): 07 :58 AM से 09:22 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 09:22 AM से 10:40 AM
काल (हानि): 10:40 AM से 12:02 PM
शुभ (उत्तम): 12:02 PM से 01:22 PM
रोग (अशुभ): 01:22 PM से 02:43 PM
उद्वेग (अशुभ): 02:43 PM से 04:03 PM
चर (सामान्य): 04:03 PM से 05:27 PM
शुभ समय (मुहूर्त)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:41 AM से 12:24 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:50 PM से 02:33 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:02 AM से 05:51 AM
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 10:40 AM से 12:02 PM
गुलिक काल: सुबह 08:01 AM से 09:22 AM
यमगण्ड: दोपहर 02:43 PM से 04:03 PM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो राई या जौ खाकर निकलें)
आज का विशेष योग व उपाय
विशेष: आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का महापर्व है. माघ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन होने के कारण मां छिन्नमस्ता की साधना का विधान है.
सरल उपाय: विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा करें. उन्हें पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करें. विद्यार्थियों को अपनी पुस्तकों की पूजा करनी चाहिए और ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो बसंत पंचमी पर करें ज्योतिषीय उपाय, जीवन के हर मोड़ पर मिलेगी सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










