मीन राशिफल 05 मार्च 2026: क्या आज नई ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको बड़ी उपलब्धि दिलाएंगे?

Updated:
विज्ञापन
मीन राशिफल 05 मार्च 2026: क्या आज नई ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको बड़ी उपलब्धि दिलाएंगे?

Meen Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Meen Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं. कुम्भ के ग्रहों का आपके द्वादश भाव पर प्रभाव विदेश यात्रा या विदेशी लाभ की प्रबल संभावनाएं आज पैदा करने वाला है.

करियर-बिजनेस: साझेदारी के व्यापार में बहुत बड़ा मुनाफा होने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की वरिष्ठों द्वारा सराहना की जाएगी. नए स्टार्टअप या बिजनेस विस्तार की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए दिन श्रेष्ठ है और धन का प्रवाह निरंतर बना रहेगा.

लव लाइफ: दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. आज पार्टनर के साथ आप घर की भविष्य की योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण बढ़ेगा और आप आज अपने पार्टनर को कोई बड़ा सरप्राइज देकर रिश्तों को मजबूत करेंगे.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मीन के शनि और शुक्र के कारण आपको पैरों में सूजन या भारीपन महसूस हो सकता है. नियमित व्यायाम जारी रखें और नमक का सेवन संतुलित रखें ताकि आपका स्वास्थ्य स्थिर रहे और आप दिनभर कार्यों में सक्रिय रहें.

सावधानी: भावनाओं में बहकर किसी अयोग्य व्यक्ति को धन उधार देने से आज बचें.

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

Also Read: पंचांग 5 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगा पार्टनर का प्यार, इनको रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola