June Monthly Horoscope 2023: जानें कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jun 2023 11:02 AM
June Monthly Horoscope 2023 in Hindi: साल 2023 का छठा महीने यानी जून की शुरूआत हो चुकी है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जून माह का पहला सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

June Monthly Horoscope: मेष राशि
महीने की शुरुआत बहुत अच्छी होगी. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में उतार चढ़ाव महसूस होगा. अपने अहं को दूर ही रखें, अन्यथा यह आपके रिश्ते को खराब कर सकती है. अपने जीवनसाथी के साथ अच्छी तरह पेश आएं, ताकि आपके बीच कोई दूरी ना आए.

June Monthly Horoscope: वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह महीना काफी अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी. मां से आपको विशेष प्रेम की प्राप्ति होगी. दांपत्य जीवन में सुख, प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आपका रिश्ता खूबसूरत बनेगा.

June Monthly Horoscope: मिथुन राशि
यह महीना आपके लिए काफी प्रोडक्टिव रहेगा. दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और आप अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करेंगे. लव मैटर्स के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन इस दौरान आपको किसी और में भी इंट्रेस्ट पैदा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें.

June Monthly Horoscope: कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए जून का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. विवाहितों के लिए भी यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपने ससुराल पक्ष और अपने जीवनसाथी से अच्छा अटैचमेंट और अंडरस्टैंडिंग दिखानी होगी, तभी बात बन पाएगी, नहीं तो झगड़े की स्थिति आ सकती है.

June Monthly Horoscope: सिंह राशि
जून का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे और आपके बीच की दूरियां कम होंगी. हालांकि, लव लाइफ में समस्याएं अभी बनी रह सकती हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें और एक दूसरे के विरुद्ध कुछ गलत बात न करें.

June Monthly Horoscope: कन्या राशि
यह महीना आपको थोड़ा सावधानी से गुजारना होगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं महसूस होंगी. ससुराल पक्ष से भी संबंध बिगड़ सकते हैं. जीवनसाथी को भी सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन लव लाइफ के लिए यह समय अनुकूल रहेगा.

June Monthly Horoscope: तुला राशि
यह महीना काफी मेहनत भरा साबित होने जा रहा है. विवाहितों की बात करें तो अभी जीवनसाथी का बर्ताव समझ से परे हो सकता है. ऐसे में आपको गृहस्थ जीवन में परेशानी होगी. उनसे प्यार से बात करना ही ठीक होगा.

June Monthly Horoscope: वृश्चिक राशि
जून का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन का पूर्ण आनंद लेंगे. रिश्ते में रोमांस के साथ-साथ अपनापन और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी रहेगा. लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है. आपका रिश्ता मजबूत होगा.

June Monthly Horoscope: धनु राशि
यह महीना आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद रहेगा. हालांकि, विवाहितों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. रिश्ते में प्रेम तो रहेगा, लेकिन एक-दूसरे से थोड़ी दूरी आ सकती है. विरोधाभास की स्थिति बनेगी, जो आपको अच्छी नहीं लगेगी. वैसे लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

June Monthly Horoscope: मकर राशि
यह महीना खर्च की सूचना ला रहा है. घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है. सूर्य के विपरीत राजयोग के कारण आपको अचानक से कोई उपलब्धि मिलेगी या गुप्त धन की प्राप्ति होगी. सरकार से लाभ मिलने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं. इस माह पिकनिक-पार्टी का दौर चल सकता है. धन की बचत नहीं हो सकेगी.

June Monthly Horoscope: कुंभ राशि
परिवार के लिए शानदार समय है. सबका सहयोग मिलेगा. समाज में स्थिति मजबूत होगी. कुछ समय से चले आ रहे मतभेद अब समाप्त होंगे. यह माह आपके लिए शुभ संदेश, शुभ संकेत, शुभ सूचना, शुभ समाचार लाया है. जिस लक्ष्य को पाने के लिए आप मेहनत कर रहे थे वह अब आपको सहज ही मिल जाएगा. यात्राएं सुखद होंगी.

June Monthly Horoscope: मीन राशि
महीने की शुरुआत आपके लिए कुछ परेशानीजनक हो सकती है, लेकिन उसके बाद स्थितियां अच्छी होंगी. विवाहितों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव आएगा. अभी आपके जीवनसाथी की सेहत भी बिगड़ सकती है. आप मानसिक तनाव और खर्चों से परेशान होंगे, लेकिन दूसरे हफ्ते से ही स्थिति अच्छी हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










