ePaper

May 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मई का महीना, देखें मासिक राशिफल

Updated at : 30 Apr 2023 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
May 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मई का महीना, देखें मासिक राशिफल

May 2023 Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए शनि बारहवें घर में हैं और ये इस बात का संकेत देता है की जातकों पर साढे़ साती शुरु होने वाली है.बृहस्पति पहले घर का स्वामी है और तीसरे घर में मौजूद है और इसके दशा के कारण जातकों को इस महीने इसका फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

May 2023 Meen Rashifal: मई 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मई 2023 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए शनि बारहवें घर में हैं और ये इस बात का संकेत देता है की जातकों पर साढे़ साती शुरु होने वाली है.बृहस्पति पहले घर का स्वामी है और तीसरे घर में मौजूद है और इसके दशा के कारण जातकों को इस महीने इसका फायदा मिलेगा. हालांकि, इन ग्रहों की स्थिति के कारण हो सकता है की जातकों को कुछ ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

कार्यक्षेत्र

इस महीने मीन राशि वाले जातकों के लिए कई चुनौतियां सामने आ सकती है, क्योंकि राहु दूसरे घर में है और केतु आंठवेंं घर में है और नोडल ग्रहों की ये दशा मीन राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहेगी. शनि बारहवें घर में मौजूद होगा और शनि करियर का ग्रह है.

आर्थिक

मीन राशि वाले जातकों के लिए ये महीना आर्थिक रुप से उतार- चढ़ावों से भरा होगा और हो सकता है की ज्यादा धन लाभ कमाने में असफल रहें.शनि आंठवें घर में है, राहु दूसरे और केतु आंठवें घर में है.ग्रहों की इस प्रतिकूल स्थिति के कारण जातकों को कम वक्त में ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, हो सकता है आपको ज्यादा खर्च करना पड़े और आप इसे टालने में असमर्थ हों.

स्वास्थ्य

इस महीने मीन राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और इसका मुख्य कारण होंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी और इसी के साथ जातकों के अंदर आत्मविश्वास की कमी.

प्रेम व वैवाहिक

राहु के दूसरे घर में और केतु के आंठवें घर में होने के प्रतिकूल प्रभाव से प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मीन राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.वहीं शनि पहले घर में मौजूद, शुक्र को प्रेम का ग्रह माना जाता है और इस महीने वो तीसरे और आंठवें घर के स्वामी के रुप में छठे घर में मौजूद होगा और ये दशा प्रतिकूल साबित होगी.

पारिवारिक

इस महीने मीन राशि वालों को परिवार में कम खुशियां मिलने की संभावनाएं हैं.शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों की प्रतिकूल दशा के कारण परिवार में ऐसा माहौल बनने की आशंका है और इसी के कारण परिवार में अनचाहे विवाद होने की संभावना है.

उपाय

  • हनुमान जी की पूजा करें

  • प्रतिदिन 108 बार ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें

  • राहु/केतु के लिए मंगलवार को यज्ञ-हवन करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola