Masik Kanya Rashifal May 2024: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 03 May 2024 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
Masik Kanya Rashifal

Masik Kanya Rashifal

एक्सपर्ट से जानें कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुभ या अशुभ होगा मई का महीना, क्या होगा लकी नंबर और रंग.

विज्ञापन

Masik Kanya Rashifal May 2024: कन्या राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल मई 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का मासिक राशिफल.


कन्या राशि- सभी लोग जानना चाहते है कि मई महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं।जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

कन्या राशि वाले का पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है लेकिन आप अपना विचार ठीक रखे आपके चौथे भाव के स्वामी नवम भाव में बैठे है जिसके कारण आपसी मेलजोल बढ़ जायेगा परिवार में आपका मान सम्मान मिलेगा लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना पड़ेगा.आप बात -चित करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें.परिवार में मांगलिक कार्य होंगे .भाई -बहन से सम्मान मिलेगा आपके आठवें भाव में सूर्य के साथ शुक्र बैठे है कुटुंब के साथ रिश्ता मजबूत होगा ,इस माह परिवार वाले के साथ यात्रा पर जायेगे जिसके कारण आप व्यस्थ रहेंगे.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार करने वाले के लिए सचेत रहने की जरुरत है आपके सप्तम भाव में मंगल बुध तथा राहु का युति बना हुआ है ग्राहक के साथ तालमेल अच्छा रखे नए व्यापार करने की योजना बनाए है उसमें लाभ मिलेगा.व्यापार के लेकर बाहर का यात्रा बनेगा जो आपके व्यापार के उन्नति के लिए उत्तम वाला है लेकिन बाजार में आपके प्रतिद्वंदी प्रबल रहेंगे उनसे सचेत रहने की जरुरत है नौकरी करने वाले के लिए यह माह मिलजुला रहने वाला है आपके दशम भाव के स्वामी सप्तम भाव में है राहु और मंगल के साथ है कार्य क्षेत्र में आपको ध्यान देना पड़ेगा आपके सहकर्मी आपको सहयोग नहीं करेगे.10 मई को बुध आठवें भाव में जायेगे अधिकारी के साथ तालमेल ठीक रखे .

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध आपका ठीक रहेगा आप दोनों के रिश्ते में मजबूती बनेगा पंचम के स्वामी छठे भाव में है साथ ही गुरु की नवम दृष्टि पंचम भाव पड़ने के कारण आप अपने प्रेमी के साथ आप बाहर घूमने का योजना बनायेगे.जो लोग विवाहित है पत्नी के साथ मिलजुलकर रहे क्योंकि आप दोनों के रिश्ते में कमजोरी आयेगी सप्तम भाव में मंगल के साथ राहु बैठने के कारण दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा जो लोग अविवाहित है उनको विवाह थोडा इंतजार करना पड़ेगा .

स्वास्थ्य

कन्या राशि वाले के लिए यह माह स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा आप इस माह सिजनली बिमारी आपको परेशान करेगा. सुबह में जल्दी उठे ,सुबह में टहले ,साथ ही खान पान पर ध्यान दे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

लकी नंबर- 9
लकी कलर- केशरी

उपाय

आप नित्य हनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ करे

प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करे मुनाका का दान करे.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also read: Masik Dhanu Rashifal May 2024 : जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola