Mars Transit 2025: मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए चेतावनी का समय, जानें कैसे करें बचाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jul 2025 12:05 PM
Mars Transit 2025 zodiac sign effects
Mars Transit 2025: मंगल ग्रह 28 जुलाई की रात कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं. यह गोचर मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां ला सकता है. सेहत, संबंध और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। जानिए इस समय से बचाव के लिए जरूरी उपाय.
Mars Transit 2025: बीती 28 जुलाई की रात मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता है, लेकिन जब इनकी स्थिति अनुकूल न हो, तो ये क्रोध, विवाद और असंतुलन का कारण भी बन सकते हैं. जब मंगल अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. इस बार का गोचर मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से सतर्कता की मांग कर रहा है.
आइए जानते हैं इन तीन राशियों पर इस गोचर का असर और उससे निपटने के उपाय—
मिथुन राशि (Gemini)
प्रभाव
मंगल मिथुन राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जो घर, माता और मानसिक सुखों से जुड़ा है. इस दौरान खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है. संचित धन भी अनचाहे कारणों से निकल सकता है. माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. घर या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है.
चांदी के पाए से किन राशियों को मिलेगा धन, पद और सम्मान?
उपाय
- गुड़ और गेहूं का दान करें.
- इससे मंगल की उग्रता शांत होगी और पारिवारिक शांति बनी रहेगी.
कुंभ राशि (Aquarius)
प्रभाव
मंगल का गोचर कुंभ राशि के अष्टम भाव में हो रहा है, जो कि दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य समस्याओं और अचानक होने वाली घटनाओं से जुड़ा होता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है. पुराने कर्ज से तनाव बढ़ सकता है और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी की आवश्यकता है.
उपाय
रोज सुबह या मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह उपाय ऊर्जा, साहस और सुरक्षा प्रदान करता है.
मीन राशि (Pisces)
प्रभाव
मंगल मीन राशि के सप्तम भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जो वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव है. जीवनसाथी से मतभेद, तकरार या किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से संबंधों में तनाव आ सकता है. बिजनेस पार्टनरशिप में धोखा या गलतफहमी के संकेत हैं. गोपनीय बातें साझा करने से बचें.
उपाय
मंगलवार या शनिवार को हनुमान मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं.
इससे संबंधों में सुधार और मंगल की कृपा प्राप्त होगी.
क्या कहता है यह गोचर?
जहां कुछ राशियों के लिए यह गोचर ऊर्जा और नई शुरुआत का अवसर बन सकता है, वहीं मिथुन, कुंभ और मीन राशि के लिए यह समय थोड़ी सावधानी और संयम की मांग करता है. यदि सही उपाय किए जाएं और धैर्य रखा जाए, तो इस गोचर के नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
व्यक्तिगत कुंडली में मंगल की स्थिति जानने, व्रत-त्योहार या वास्तु सलाह के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










