Shani Ka Paya: चांदी के पाए से किन राशियों को मिलेगा धन, पद और सम्मान?
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jul 2025 12:05 PM
Shani Ka Paya zodiac sign effects
Shani Ka Paya 2025: शनि का पाया में शनिदेव मीन राशि में चांदी के पाए से गोचर कर रहे हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. इस दुर्लभ योग के चलते तीन राशियों को आने वाले दो वर्षों में धन, पद, प्रतिष्ठा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.
Shani Ka Paya: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा गया है. ये व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं और बहुत धीरे-धीरे राशि परिवर्तन करते हैं. एक राशि में करीब ढाई साल बिताने वाले शनि को राशि चक्र पूरा करने में लगभग 30 साल लगते हैं. फिलहाल शनि मीन राशि में विराजमान हैं और इस दौरान तीन खास राशियों पर शनि की दृष्टि चांदी के पाये से मानी जा रही है. ज्योतिष के अनुसार जब शनि किसी राशि पर चांदी के पाये से चलते हैं तो व्यक्ति के जीवन में तरक्की, सुख-सुविधाएं और आर्थिक मजबूती का दौर शुरू होता है. अगर आपकी कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हैं, तो यह समय आपके लिए सौगात लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो तीन राशियां जिनके लिए अगला दो साल का वक्त शानदार रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं. जो परेशानियां पिछले कुछ समय से आपको उलझाए हुए थीं, उनसे अब धीरे-धीरे छुटकारा मिलने लगेगा. कामकाज में सुधार होगा, पुराने रुके हुए काम फिर से रफ्तार पकड़ेंगे. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और जरूरत पड़ने पर नए नौकरी के ऑफर भी सामने आ सकते हैं. प्रेम जीवन भी संतुलित रहेगा और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे. व्यापार से जुड़े लोग भी लाभ की स्थिति में रहेंगे. कुल मिलाकर 2027 तक आपके सितारे बुलंद हैं.
मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए चेतावनी का समय, जानें कैसे करें बचाव
वृश्चिक राशि
शनि देव इस समय वृश्चिक राशि पर भी चांदी के पाये से दृष्टि डाले हुए हैं. अगर आपकी कुंडली में शनि शुभ स्थिति में हैं तो आने वाला वक्त आपको जबरदस्त ऊंचाई तक पहुंचा सकता है. जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है. किसी पुराने निवेश से मोटा मुनाफा मिलेगा. ऑफिस में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खबर मिल सकती है. शेयर बाजार या अन्य आर्थिक स्रोतों से लाभ संभव है. आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफल होने की पूरी संभावना है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए भी यह समय खासा अनुकूल है. शनि की चांदी का पाया आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है. करियर में बदलाव की संभावना है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं और जो पहले से जॉब में हैं उन्हें नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिल सकती है. कुल मिलाकर, मेहनत का अच्छा फल मिलने का समय है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










