मकर राशि वालों के लिए साल 2026 में संपत्ति और प्रमोशन के क्या अवसर मिलेंगे?

UPDATED: THU, 13 AUG 2026 04:04 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक मकर राशिफल 2026: (Capricorn Yearly Horoscope 2026) साल 2026 आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा. कुछ क्षेत्रों में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन सही समय पर अच्छे अवसर भी मिलेंगे. अगर आप धैर्य रखेंगे और जल्दबाजी से बचेंगे, तो साल धीरे-धीरे आपके पक्ष में होता जाएगा. आइए आसान भाषा में जानते हैं पूरा साल कैसा रहेगा. पारिवारिक जीवन इस साल परिवार के मामले में संभलकर चलना होगा. परिवार के सदस्य आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे और आपकी सलाह को ज्यादा महत्व नहीं देंगे. इसलिए गुस्सा करने के बजाय शांत रहना बेहतर रहेगा. पूरे साल राहु दूसरे भाव में, गुरु छठे भाव में और शनि तीसरे भाव में रहेंगे, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है. परिवार और संतान के प्रति वफादार और जिम्मेदार बने रहें. किसी भी विवाद में निष्पक्ष रहें और पक्षपात न करें. 2 जून 2026 के बाद स्थिति में सुधार आएगा. ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होंगे और घर का माहौल बेहतर होगा. हालांकि संतान की पढ़ाई में कुछ रुकावट आ सकती है, इसलिए बच्चों पर विशेष ध्यान दें.

शुभ कलर: भूरा

शुभ अंक: 6

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola