मकर राशिफल 29जून 2026: खर्च बढ़ सकता है, निवेश में सावधानी जरूरी 

Updated:
विज्ञापन

29 जून 2026 का मकर राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal 29 June 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 29 June 2026: काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी के अनुसार, आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त, भागदौड़ भरा और खर्चीला साबित हो सकता है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश (12वें) भाव में धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. पंचम भाव का मंगल आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएगा, जबकि छठे भाव के सूर्य और बुध आपकी स्थिति को मजबूत बनाए रखेंगे. हालांकि द्वादश भाव में चंद्रमा के कारण सुख-सुविधाओं और धार्मिक कार्यों पर अधिक धन व्यय हो सकता है, जिससे बजट प्रभावित होगा.

विज्ञापन

करियर-बिजनेस: आज व्यापार में किसी भी नए प्रोजेक्ट या नई डील में बड़ा पूंजी निवेश करने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में गुप्त शत्रुओं और ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहना होगा. नई टेक्नोलॉजी और स्किल्स सीखना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा. हालांकि, विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं.

रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर वैचारिक मतभेद या असंतोष उत्पन्न हो सकता है. घर के आंतरिक मामलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, अन्यथा अशांति बढ़ सकती है. प्रियजनों को थोड़ा स्पेस देना बेहतर रहेगा. परिजनों के साथ बातचीत करते समय वाणी में संयम बनाए रखें.

लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में थोड़ी उदासीनता या आपसी दूरी महसूस हो सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन की आशंका है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर मानसिक चिंता बनी रह सकती है. आपसी विवादों को शांति से बैठकर सुलझाने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. अत्यधिक तनाव और भागदौड़ के कारण अनिद्रा या आँखों में तकलीफ हो सकती है. ओवरथिंकिंग से बचें और पर्याप्त आराम करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. खानपान का पूरा ध्यान रखें और बाहर के भोजन से परहेज करें.

  • सावधानी: आज अत्यधिक उत्साह में आकर किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
  • उपाय: आज किसी गरीब को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें.
  • शुभ रंग: आसमानी
  • शुभ अंक: 4

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola