मकर राशिफल 25 जनवरी 2026: आज आपके फैसले सफल साबित होंगे, करियर-बिजनेस में लाभ के संकेत
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Jan 2026 7:14 AM
Aaj Ka Makar Rashifal 25 January 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का मकर राशिफल.
Makar Aaj Ka Rashifal 25 January 2026 : आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं.आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार …
Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में तालमेल बना रहेगा. सेहत ठीक रहेगी. सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. लंबे समय की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है.
करियर / बिजनेस : आज स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे, लेकिन अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है. प्राइवेट जॉब में काम का दबाव बढ़ेगा और जिम्मेदारियां भी ज्यादा रहेंगी. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर चर्चा हो सकती है, लेकिन आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन न करें. जॉब बदलने का फैसला ले सकते है.
रिलेशनशिप (परिवार): आज परिवार में अनुशासन और जिम्मेदारी का माहौल रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, हालांकि उनसे किसी बात पर मतभेद भी हो सकता है. भाई-बहनों के साथ रिश्ते सामान्य से बेहतर रहेंगे. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ व्यवहारिक बातचीत होगी. भावनाएं व्यक्त करने में झिझक रह सकती है. पुराने क्रश से जुड़ी कोई बात मन को विचलित कर सकती है. आज प्रपोज करने का दिन औसत है. रिश्ते को लेकर जल्दबाज़ी न करें और निजी बातें सीमित रखें.
स्वास्थ्य: आज थकान और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. जोड़ों या घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
11 बार मंत्र जप करें – ॐ आदित्याय नमः.
काले तिल मिले गुड़ का दान करें.
सुबह सूर्य नमस्कार करें और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से करें.
नोट: यह उपाय धैर्य, स्थिरता और कार्यों में आ रही रुकावटों को कम करने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए