ePaper

मकर राशिफल 16 फरवरी 2026: आज अपनी बातें पार्टनर के साथ खुलकर शेयर करें

Updated at : 16 Feb 2026 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Makar Rashifal 16 February 2026

आज 165 फरवरी 2026 का मकर राशिफल

Makar Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Makar Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज 16 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और शाम को सोमवती अमावस्या का विशेष योग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति देखें तो कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी युवाओं को नई टेक्नोलॉजी और सोशल नेटवर्किंग में सुपर एक्टिव रखेगी. मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति आपको करियर के प्रति जुनूनी बनाएगी. गुरु मिथुन में और शनि मीन में रहकर आपके ज्ञान और धैर्य की परीक्षा लेंगे. केतु सिंह राशि में है.

मकर राशि: आज जिम्मेदारियां तो बढ़ेंगी, लेकिन आप खुद को बेस्ट साबित कर पाएंगे. पैसों के मामले में स्थिति स्टेबल रहेगी और फ्यूचर प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है. दोस्तों और परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. लव लाइफ में अपनी बातें खुलकर शेयर करें. सेहत के लिए घर का बना खाना ही खाएं.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में चंद्रमा और मंगल की युति आपको ‘पावर मोड’ में रखेगी. जिम्मेदारियां तो बढ़ेंगी, लेकिन आप अपनी कार्यक्षमता से सबको हैरान कर देंगे. करियर और फ्यूचर प्लानिंग के लिए आज का दिन बहुत मजबूत नींव रखेगा. पैसों के मामले में स्थिति बहुत स्टेबल रहेगी और आप भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज अपनी बातें पार्टनर के साथ खुलकर शेयर करें, कुछ भी छुपाने से गलतफहमी हो सकती है. मंगल की वजह से स्वभाव में थोड़ा रूखापन आ सकता है, इसे कंट्रोल करें. सोमवती अमावस्या की शाम को साथ में समय बिताना आपके रिश्ते में नई जान फूंक देगा. परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा.

हेल्थ: सेहत के लिए आज आपको घर का बना सादा खाना ही खाना चाहिए. मकर के ग्रह आपको शारीरिक शक्ति तो देंगे, लेकिन गैस या एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है. आज अपनी दिनचर्या में वॉक या योग को जरूर शामिल करें. मानसिक रूप से आप खुद को काफी मजबूत महसूस करेंगे, बस गुस्सा कम करें.

Also Read: आज का पंचांग 16 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

सावधानी: ऑफिस में अपने जूनियर्स के साथ रूड व्यवहार न करें, टीम वर्क जरूरी है.

उपाय: शनि देव के मंदिर में दीया जलाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: भूरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola