मकर राशिफल 15 फरवरी 2026: आज आर्थिक स्थिति होगी बेहद मजबूत, अटके हुए काम होंगे पूरे

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 Feb 2026 3:54 AM

विज्ञापन

आज का मकर राशिफल

Makar Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Makar Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है क्योंकि शाम को चतुर्दशी तिथि लग रही है. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की चौकड़ी जमी है, जो सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में क्रांति लाएगी.

मकर राशि. आपकी राशि में चंद्रमा और मंगल की युति आपको ‘पावरफुल’ बनाएगी पर तनाव भी देगी. आज का दिन मिला-जुला रहेगा. घर के छोटे-मोटे झगड़े आपको स्ट्रेस दे सकते हैं, इसलिए किसी भी विवाद को शांति से सुलझाएं. अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, खासकर खान-पान में लापरवाही न करें.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में चंद्रमा और मंगल की युति आपको बेहद ‘पावरफुल’ और ऊर्जावान बनाएगी. ऑफिस में आपके काम करने की गति सबको हैरान कर देगी. हालांकि, घर के छोटे-मोटे झगड़े या कलीग्स के साथ मतभेद आपको तनाव दे सकते हैं. करियर के लिहाज से आज कोई बड़ा आर्थिक निर्णय आपके भविष्य के लिए लकी होगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. आपकी व्यस्तता और स्वभाव की सख्ती पार्टनर को दुखी कर सकती है. किसी भी विवाद को शांति और प्यार से सुलझाने की कोशिश करें. शाम को शिवरात्रि की पूजा के बाद साथ में समय बिताना आपके तनाव को कम करेगा.

हेल्थ: आज मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. मंगल की वजह से स्वभाव में एग्रेसन रहेगा, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. खान-पान में लापरवाही न करें और फलहार पर जोर दें. आज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कवच का काम करेगा.

सावधानी: गुस्से में आकर किसी करीबी को कड़वी बात न कहें, रिश्ता टूट सकता है.

उपाय: शिवलिंग पर शमी पत्र और गंगाजल चढ़ाएं.

शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया

Also Read: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आर्थिक और व्यक्तिगत उन्नति के योग

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola