मकर राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज खर्च की चिंता परेशान करेगी या कमाई में अच्छी बढ़ोतरी होगी?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Mar 2026 3:25 AM
आज का मकर राशिफल
Makar Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Makar Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: मकर राशि. आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं. आज खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है और आपको बजट को लेकर चिंता रह सकती है. कुम्भ राशि में स्थित सूर्य और मंगल आपके आत्मविश्वास को तो बढ़ाएंगे. आज विवाद से दूरी बनाकर रखें.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा. आज आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है. आपकी निष्ठा अधिकारियों की नजरों में आपकी छवि सुधारेगी. व्यापार में विदेशी संपर्कों से लाभ होगा. किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ संवादहीनता के कारण कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. आज बातचीत के जरिए हर मसले को सुलझाने की कोशिश करें. जीवनसाथी की जरूरतों को प्राथमिकता दें. अपनी परेशानियों को पार्टनर से साझा करें ताकि वे आपको बेहतर ढंग से समझ सकें.
स्वास्थ्य: अत्यधिक भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. रात को समय पर सोने की कोशिश करें और शरीर को आराम दें. आज आँखों की जांच कराएं. डिजिटल स्क्रीन का उपयोग कम करें ताकि आपको सिरदर्द और आँखों के तनाव से राहत मिल सके.
सावधानी: विदेश या लंबी दूरी की यात्रा में सतर्क रहें.
उपाय: गरीब व्यक्ति को काले तिल या कंबल का दान करें.
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंकः 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार
Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










