Leo Monthly Horoscope December 2025: सिंह राशिवालों के लिए निवेश और संपत्ति में वृद्धि के योग, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2025 10:50 AM

विज्ञापन

सिंह राशि के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल

Leo Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में उत्साहजनक महीना रहेगा. इस समय संपत्ति और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. करियर में तरक्की के मौके बढ़ेंगे और वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे. परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का ध्यान जरूरी है.

विज्ञापन

Leo Monthly Horoscope December 2025: आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या फिर किसी नई समस्या का सामना करना पड़ेगा — ऐसी कई बातें हमारे मन को घेरे रहती हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए इसका विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

माह की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है. रिश्तों को लेकर संतुष्टि कम रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करें और रुके हुए कार्यों पर ध्यान दें. दूसरे सप्ताह से परिवारिक कार्यों में प्रगति शुरू होगी. मकान या निर्माण से जुड़े कार्य आरंभ हो सकते हैं या अधूरे कार्य आगे बढ़ेंगे. स्थायी संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति भी सुधार की ओर रहेगी.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार को लेकर शुरू में उतार–चढ़ाव दिखाई देंगे. इस समय बड़े निवेश से बचें और वर्तमान स्थिति को बनाए रखें. ग्राहकों के साथ अच्छा तालमेल रखें. माह के मध्य से व्यापारिक परिस्थिति सकारात्मक हो जाएगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कार्य का दबाव बढ़ सकता है. अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वाह करेंगे तो नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों के लिए यह माह उत्साहजनक नहीं रहेगा. आपके अंदर सकारात्मक बदलाव की जरूरत है. शिक्षकों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा और सिलेबस पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए. करियर को लेकर थोड़ी मायूसी रह सकती है, लेकिन बीच में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. कार्य में कुशलता के कारण सफलता प्राप्त होगी.

यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय गुज़रेगा. सितारे अनुकूल हैं और सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में सक्रियता बढ़ेगी. पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा और रोमांस में वृद्धि होगी. रिश्ता और मजबूत होगा. वैवाहिक जीवन की शुरुआत अनुकूल रहेगी, लेकिन दूसरे सप्ताह से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है. संवाद करते समय सावधानी बरतें.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. छोटी–छोटी समस्याएं भी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं, इसलिए समय पर उपचार कराएं. दूसरे सप्ताह से मौसमी बीमारियों, खासकर सर्दी–जुकाम की समस्या बढ़ सकती है. खान–पान संयमित रखें.

उपाय

  • शनिवार को शनि देव का पूजन करें और काला तिल दान करें.
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • माथे पर पीला चंदन लगाएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola