कुंभ राशिफल 07 मार्च 2026: क्या स्वास्थ्य और सुरक्षा के मामले में आज सतर्क रहना आवश्यक होगा?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 07 Mar 2026 3:05 AM
आज का कुंभ राशिफल
Kumbh Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: कुंभ राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में ही सूर्य, मंगल, बुध और राहु का महासंयोग है. नवम भाव में चंद्रमा भाग्य का साथ दिलाएंगे. आज आपके लिए दिन रचनात्मक रहेगा.
करियर-बिजनेस: आपके अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे. व्यापार में कोई बड़ा जोखिम ले सकते है. आपके फैसले भविष्य में अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है. ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है. बिजनेस में नए पार्टनर से बातचीत हो सकती है.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं, उनके सहयोग से आपका कोई व्यक्तिगत संकट दूर होगा. आज रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. आज का दिन खुशियां आएंगी.
स्वास्थ्य: आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन मंगल और राहु की युति के कारण रक्त विकार या चोट लगने का डर है. आज वाहन सावधानी से चलाएं. नींद पूरी लें.
सावधानी: अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना आज आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती और आवश्यकता है.
उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान जी के दर्शन करें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 7 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










