कुंभ राशिफल 04 मार्च 2026: क्या नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिलाएंगे आपको बड़ी उपलब्धि?

आज का कुंभ राशिफल
Kumbh Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहे क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे. आपकी ही राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु का जमावड़ा है जो आपके भीतर मानसिक उथल-पुथल और क्रोध बढ़ा सकता है. कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है इसलिए संयम और धैर्य से काम लेना आज आपके लिए बहुत जरूरी है.
करियर-बिजनेस: बिजनेस में अचानक कोई घाटा होने की आशंका है इसलिए निवेश के मामले में बहुत सतर्क रहें. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है, अपनी गोपनीय बातें किसी से साझा न करें. अष्टम चंद्रमा के कारण कार्यों में अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं जिससे आपका काम थोड़ा पिछड़ सकता है.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें अन्यथा रिश्ते में बड़ी दरार आ सकती है. शक और गलतफहमी को अपने ऊपर हावी न होने दें और बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें. जीवनसाथी की सलाह आज आपको किसी बड़ी मुसीबत से बचा सकती है इसलिए उनकी बातों को अनसुना न करें.
स्वास्थ्य: आज चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना है इसलिए वाहन और आग से बहुत सावधान रहें. मानसिक तनाव के कारण रक्तचाप बढ़ सकता है इसलिए अधिक चिंता न करें और भरपूर पानी पिएं. पेट के निचले हिस्से में दर्द या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें.
सावधानी: आज अजनबी लोगों पर भरोसा न करें और रात के समय यात्रा करने से पूरी तरह बचें.
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और काले तिल का दान करें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: आज का लव राशिफल 04 मार्च 2026: आज दिल की बात कहने का सही समय या संभलकर चलने की जरूरत?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










