कुंभ राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या नई योजनाएं दिलाएंगी लाभ या मानसिक तनाव करेगा परेशान?

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :26 Apr 2026 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Aaj Ka Rashifal

कुंभ आज का राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kumbh Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में वैवाहिक सुख और साझेदारी में सफलता दिलाएंगे. राहु का आपकी राशि में संचरण भ्रम पैदा कर सकता है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें. शुक्र का चतुर्थ भाव पर प्रभाव घर में सुख-शांति लाएगा. समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी.

करियर बिजनेस: आज पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस खूब फलेगा-फूलेगा. नए ग्राहकों से संपर्क बनेगा. नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा. कमीशन और इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ होगा. आर्थिक निवेश के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है.

लव लाइफ: आज का दिन रोमांस से भरपूर है. पार्टनर से फोन पर काफी सुखद और प्यार भरी बातें होंगी. किसी शांत जगह पर डिनर के लिए जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मधुर होंगे. अपने प्यार का इजहार खुलकर करें, सकारात्मक उत्तर मिलेगा.

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है. योग और मेडिटेशन से एकाग्रता बढ़ेगी. ज्यादा सोचने की आदत पर काबू पाएं. खुद को व्यस्त रखें और पर्याप्त पानी पिएं.

सावधानी: आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें.
उपाय: आज राहु के बीज मंत्र का जाप करें और काले तिल दान करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी नीला

Also Read: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola