कुम्भ राशिफल 25 जनवरी 2026: आज के योग बनाएंगे फैसलों को सफल, करियर-बिजनेस में फायदा तय
Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 January 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आज का कुंभ राशिफल.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 25 January 2026: आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं.आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार …
Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल
आज नए आइडियाज और बदलाव का दिन है. नौकरी में बदलाव संभव है. बिजनेस में नए मौके मिलेंगे. परिवार में खुशी रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी. दोस्तों से सहयोग मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
करियर / बिजनेस : स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन विषय बदलने या ध्यान भटकने से रिज़ल्ट प्रभावित हो सकता है. प्राइवेट जॉब में नए आइडिया सामने आएंगे, पर उन्हें लागू करने में समय लगेगा. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर बातचीत हो सकती है, लेकिन आज कान्ट्रैक्ट साइन न करें. जॉब बदलने का फैसला फिलहाल टालें, स्थिरता बनाए रखना ज़रूरी है.
रिलेशनशिप (परिवार): आज परिवार में तालमेल बना रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मतभेद पर बातचीत से समाधान निकलेगा. भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे घर का माहौल सक्रिय रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अभी पूरी तरह साफ नहीं होगा, धैर्य रखें.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ दोस्ताना और सहज माहौल रहेगा. खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी. पुराने क्रश से जुड़ी कोई बात अचानक सामने आ सकती है. आज प्रपोज करने का दिन औसत है, जल्दबाजी से बचें. अपने रिश्ते को लेकर गोपनीयता रखें.
स्वास्थ्य: आज मानसिक थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है. पैरों या टखनों में दर्द की शिकायत हो सकती है. ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें. हल्की एक्सरसाइज़, योग और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा. स्क्रीन टाइम कम रखें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
सूर्य देव की विधिवत पूजा करें.
तांबे के लोटे से जल में लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.
11 या 21 बार मंत्र जप करें – ॐ सूर्याय नमः.
गुड़ या गेहूं का दान करें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्पष्टता, सकारात्मक ऊर्जा और निर्णय क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए