कर्क राशिफल 17 फरवरी 2026: आज गुप्त शत्रुओं और स्वास्थ्य पर ग्रहण का साया, रखें संयम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Feb 2026 10:20 AM
आज 17 फरवरी 2026 का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज अष्टम भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपको थोड़ा रहस्यमयी बनाएगा, पर पार्टनर का साथ मजबूती देगा. आज आपकी राशि से आठवें भाव में लगने वाला सूर्य ग्रहण मानसिक उथल-पुथल और अचानक आने वाले बदलावों का संकेत दे रहा है, इसलिए आज कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन
Kark Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: कर्क राशि: आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है, लेकिन ग्रहण के कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है. जो युवा रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा और बॉन्डिंग मजबूत होगी. आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा और मान-सम्मान दिलाएगा. किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर भरोसा करने से बचें, क्योंकि ग्रहण के प्रभाव में गलतफहमी होने की संभावना अधिक है.
करियर-बिजनेस: अष्टम भाव में पांच ग्रहों का जमावड़ा और सूर्य ग्रहण आपको करियर में थोड़ा ‘सीक्रेटिव’ और रहस्यमयी बनाएगा. आप आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर काम करेंगे, जो बिजनेस में आपको बड़ा फायदा दिला सकती हैं. पार्टनरशिप में चल रहे काम आज मुनाफा देंगे और आपकी बातचीत का प्रभावशाली तरीका आपको नए प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद करेगा. हालांकि, ग्रहण काल के दौरान किसी भी नए निवेश या बड़े सौदे पर हस्ताक्षर करने से बचें.
लव लाइफ: आज जो युवा रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही यादगार रहेगा. सूर्य ग्रहण के बावजूद पार्टनर का बिना शर्त सपोर्ट आपको मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत देगा. आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग आज और भी गहरी होगी. सिंगल युवाओं को आज किसी अनजान व्यक्ति से तारीफ मिल सकती है, जो उनके आत्मविश्वास को बूस्ट कर देगी, लेकिन किसी भी नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें.

हेल्थ: सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन चंद्रमा के अष्टम होने और सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मन में अज्ञात भय या बेचैनी रह सकती है. अमावस्या की शाम को मन को शांत रखने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें. आज आपको अपनी डाइट में तरल पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए. ज्यादा भारी खाना खाने से सुस्ती और पेट दर्द हो सकता है.
सावधानी: सड़क पर चलते समय या ड्राइविंग के दौरान किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर भरोसा न करें और ग्रहण काल के दौरान यात्रा से बचें.
ये भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या आज, पितृ दोष शांति और दान-पुण्य के लिए नोट करें शुभ समय और राहु काल
उपाय: शिवलिंग पर दूध और काले तिल चढ़ाएं. अमावस्या का दीप दान करें और ग्रहण के बाद दान-पुण्य अवश्य करें.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- भूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










