कर्क राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज बढ़ते खर्च से बजट बिगड़ेगा या आमदनी में बड़ा इजाफा होगा?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Mar 2026 3:40 AM
आज का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kark Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए संघर्ष के बाद सफलता लेकर आएगा. चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में शत्रुहंता योग का निर्माण कर रहे हैं. आपके विरोधी परास्त होंगे. आज कानूनी समस्याओं में आपको राहत मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा. अष्टम भाव के सूर्य के बावजूद आप अपनी बुद्धिमानी से बड़ी चुनौतियों को पार कर लेंगे. बिजनेस में कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं. नए संपर्कों के माध्यम से आपको व्यापार विस्तार के नए अवसर प्राप्त होंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. मीन राशि के शुक्र आपकी भावनाओं को संतुलित रखने में पूरी मदद करेंगे. जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें. आज आपके प्रेम और सहयोग का पूरा अहसास पार्टनर को होगा.
स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्याएं या पाचन तंत्र में गड़बड़ी आपको परेशान कर सकती है. आज बाहर के तले-भुने भोजन से परहेज करना ही बेहतर होगा. नियमित रूप से सैर पर जाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. योग और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
सावधानी: किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें.
उपाय: “ॐ श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें. महालक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार
Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










