कन्या राशिफल 04 मार्च 2026: क्या अचानक खर्चे बिगाड़ सकते हैं आपकी वित्तीय योजना?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज का कन्या राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं. आपकी राशि के स्वामी बुध कुम्भ राशि में मंगल के साथ हैं जो आपको बौद्धिक रूप से बहुत ही तीक्ष्ण बनाएंगे. आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा और आप हर काम को बहुत ही परफेक्शन के साथ पूरा करने में सफल होंगे.

करियर-बिजनेस: छठे भाव के सूर्य और बुध आपको प्रतिस्पर्धियों पर भारी विजय दिलाने में सहायक होंगे. बिजनेस में नए अनुबंध मिल सकते हैं और पुराने ग्राहकों के माध्यम से आपको बड़ा काम मिलने की अच्छी संभावना है. नौकरी में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी और बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं.

लव लाइफ: आज आप पार्टनर की हर जरूरत का ख्याल रखेंगे जिससे आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा और आप उनके लिए कोई विशेष उपहार भी खरीद सकते हैं. प्रेम संबंधों में अगर कोई कड़वाहट थी तो वह आज बातचीत के माध्यम से पूरी तरह समाप्त हो जाएगी.

स्वास्थ्य: आज आप खुद को मानसिक रूप से बहुत शांत और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे. हालांकि त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी परेशान कर सकती है इसलिए साफ-सफाई और सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग सोचकर करें. दिन भर खुद को हाइड्रेटेड रखें और हल्का व्यायाम करना आपके शरीर के लचीलेपन के लिए अच्छा रहेगा.

सावधानी: आज आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने दें और दूसरों की बातों में हस्तक्षेप न करें.
उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: क्या मालव्य राजयोग चमकाएगा आपकी किस्मत? जानें शुक्र के राशि परिवर्तन का आप पर प्रभाव

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola