कन्या राशिफल 03 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण के साये में क्या अचानक खर्चे बिगाड़ सकते हैं आपकी वित्तीय योजना?

Aaj Ka Kanya Rashifal 03 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में क्या बदलाव लाएगा, पढ़ें आज का भविष्यफल
Aaj Ka Kanya Rashifal 03 March 2026: कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए भागदौड़ और खर्चों वाला रहेगा क्योंकि द्वादश भाव में चंद्रमा और केतु का संचरण हो रहा है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके खर्चों की सूची को लंबा कर सकता है.
करियर-बिजनेस: छठे भाव में राहु-बुध की स्थिति नौकरी में शत्रुओं को परास्त करने में मदद करेगी. ग्रहण के प्रभाव से विदेश व्यापार में लगे लोगों को आज अचानक कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, जिससे भविष्य का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज पार्टनर से भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है लेकिन ग्रहण का असर इसे अस्थायी रखेगा. किसी भी गलतफहमी को बढ़ने न दें और मिलकर बैठ कर पुरानी बातें सुलझाएं ताकि रिश्तों में नयापन आए.
स्वास्थ्य: नींद की कमी और पैरों में दर्द की समस्या ग्रहण के प्रभाव से उभर सकती है. दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को उचित विश्राम करें और योग का सहारा लें ताकि शरीर की ऊर्जा बनी रहे.
सावधानी: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक दिखावे पर खर्च न करें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें .
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










