कन्या राशिफल 25 जनवरी 2026: आज प्रभावशाली भूमिका में रहेंगे आप, सम्मान और धन के योग
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Jan 2026 7:15 AM
Aaj Ka Kanya Rashifal 25 January 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का कन्या राशिफल.
kanya aaj Ka Rashifal 25 January 2026 : आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार …
Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल
आज मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलेगी. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. सेहत ठीक रहेगी लेकिन पेट से जुड़ी दिक्कत से बचें. संतुलित भोजन फायदेमंद रहेगा.
करियर / बिजनेस : स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे, लेकिन मन में बार-बार नेगेटिव सोच आने से रिजल्ट प्रभावित हो सकता है. मेहनत जारी रखें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. प्राइवेट जॉब में काम का प्रेशर बढ़ेगा और डेडलाइन टाइट रहेंगी. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर बातचीत हो सकती है, लेकिन आज कान्ट्रैक्ट साइन न करें. जॉब बदलने का निर्णय अभी टालना ही समझदारी होगी.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. माता-पिता आप पर भरोसा दिखाएंगे. भाई-बहनों के साथ किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, जिससे रिश्ते साफ होंगे. घर में मेहमानों का आगमन संभव है और दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला फिलहाल धीमी गति से आगे बढ़ेगा.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ व्यवहारिक बातों पर चर्चा होगी. भावनाओं को दबाने से दूरी बढ़ सकती है, इसलिए खुलकर बात करें. पुराने क्रश से संपर्क या मैसेज आ सकता है, जो कन्फ्यूजन बढ़ाएगा. आज प्रपोज करने से बचें. अपने रिश्ते को दूसरों की राय से दूर रखें.
स्वास्थ्य: आज मानसिक तनाव और ओवरथिंकिंग परेशानी दे सकती है. पेट और आंतों से जुड़ी समस्या उभर सकती है. खान-पान में लापरवाही न करें. योग, प्राणायाम और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा. देर रात तक जागने से बचें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
सूर्य देव को जल अर्पित करें.
7 या 11 बार मंत्र जप करें – ॐ आदित्याय नमः.
लाल फल या गुड़ का दान करें.
सुबह कुछ समय मौन रखकर ध्यान करें.
नोट: यह उपाय मानसिक एकाग्रता, वाणी की स्पष्टता और निर्णय क्षमता को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए