कन्या राशिफल 17 अप्रैल 2026: क्या आज मिलेंगे नए मौके या अधूरा रहेगा मेहनत का फल?

Updated:
विज्ञापन
कन्या राशिफल 17 अप्रैल 2026: क्या आज मिलेंगे नए मौके या अधूरा रहेगा मेहनत का फल?

Aaj Ka Kanya Rashifal 17 April 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal 17 April 2026 : आज चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर मानसिक उथल-पुथल पैदा कर सकता है. मीन राशि में मंगल, शनि और बुध की स्थिति गुप्त शत्रुओं तथा स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संकेत दे रही है. हालांकि, अष्टम भाव में सूर्य और शुक्र की स्थिति अचानक धन लाभ या विरासत से लाभ के योग भी बना सकती है.

करियर/व्यवसाय: व्यापार में आज जोखिम लेने से बचें. शेयर बाजार या सट्टेबाजी में धन निवेश न करें. यदि नौकरी बदलने का विचार है, तो फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा. लेन-देन में पूरी स्पष्टता रखें. सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें. मेहनत अधिक होगी, लेकिन परिणाम अपेक्षाकृत कम मिल सकते हैं.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. पार्टनर से फोन पर बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. पुरानी बातें दोबारा उभरने से विवाद हो सकता है. शांति बनाए रखें और अपने साथी की बात को धैर्यपूर्वक सुनें. डिनर या मुलाकात का प्लान भी टल सकता है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. चोट या दुर्घटना की संभावना को देखते हुए वाहन सावधानी से चलाएं. पेट संबंधी परेशानी या गैस की समस्या परेशान कर सकती है. मसालेदार भोजन से परहेज करें और मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें.

  • सावधानी: आज किसी को उधार देने या लेने से पूरी तरह बचें.
  • उपाय: पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलाएं.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola