कन्या राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा या कमाई के नए अवसर सामने आएंगे?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Mar 2026 3:35 AM
आज का कन्या राशिफल
Kanya Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kanya Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: कन्या राशि. आज चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं. आप घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे और पारिवारिक माहौल को बहुत सुखद बनाएंगे. केतु का आपकी राशि के बारहवें भाव में होना आपको किसी तीर्थ यात्रा की ओर प्रेरित कर सकता है.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति बहुत सहयोगात्मक रहेगा. आप अपनी लंबित योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में आज सक्षम रहेंगे. व्यापार में अचल संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. आज का दिन नौकरी पेशा जातकों के लिए प्रमोशन की खबर लेकर आएगा.
लव लाइफ: दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बहुत ही बेहतरीन रहेगा. जीवनसाथी की सलाह से आपके कई रुके हुए काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा. आप अपने पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का बहुत ख्याल रखेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन मिला-जुला रहेगा. महिलाओं को कमर दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है. आज भारी सामान न उठाएं. योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा.
सावधानी: घर की गोपनीयता बाहर वालों के साथ साझा न करें.
उपाय: “ॐ श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें. महालक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार
Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










