कन्या मासिक राशिफल जून 2026: नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन दिला सकती है

Updated:
विज्ञापन

कन्या मासिक राशिफल जून 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kanya Masik Rashifal June 2026: इस महीने कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे और 20 तारीख के बाद धन लाभ के योग बनेंगे. करियर में सफलता मिलेगी और लव लाइफ में मधुरता रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी, बस धैर्य रखें और उतावलापन से बचें.

विज्ञापन

Kanya Masik Rashifal June 2026, कन्या राशि: जून का महीना आपके लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है, क्योंकि देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव (लाभ भाव) में होने जा रहा है. इससे आपकी आमदनी के रास्ते खुलेंगे और लंबे समय से अटकी योजनाएं पूरी होंगी. सूर्य का नवम और फिर दशम भाव में गोचर आपके भाग्य को बल देगा. हालांकि, आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम में शनि थोड़ा मानसिक तनाव दे सकते हैं.

करियर-बिजनेस: यह महीना करियर में नए कीर्तिमान स्थापित करने का है. दशम भाव में बुध और शुक्र की उपस्थिति नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन दिला सकती है. व्यापार में गुरु के शुभ प्रभाव से नए क्षेत्रों में विस्तार होगा और मुनाफा दोगुना हो सकता है. 16 जून के बाद सूर्य का गोचर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता देगा.

विज्ञापन

रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक जीवन में खुशहाली और आपसी प्रेम बढ़ाएगा. बड़े भाई-बहनों और मित्रों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई कठिन कार्य आसान हो जाएंगे. हालांकि, सप्तम भाव में शनि के कारण जीवनसाथी के स्वास्थ्य या उनके साथ तालमेल को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, जिसे सूझबूझ से संभालना होगा.

लव लाइफ: इस महीना आपकी लव लाइफ बहुत ही खुशनुमा और रोमांचक रहने वाली है. बुध और शुक्र के प्रभाव से आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत वफादार रहेंगे और उनके साथ अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करेंगे. सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए प्रेम का आगमन होने की प्रबल संभावना इस महीने दिखाई दे रही है.

स्वास्थ्य: इस महीना स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. शनि और राहु के प्रभाव से पैरों में दर्द या थकान की शिकायत रह सकती है. संतुलित आहार लें और नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करें.

सावधानी: इस महीना पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शिता रखें और किसी भी दस्तावेज पर आंखें मूंदकर भरोसा न करें.

उपाय: इस महीना बुधवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और किन्नरों को कुछ दान दें.

शुभ कलर: हल्का हरा
शुभ अंक: 5

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola