Kal Ka Rashifal 20 September 2026: कल किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा खर्च और तनाव से सावधान?

Updated:
विज्ञापन

कल 20 सितंबर 2026 का राशिफल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal Ka Rashifal 20 September 2026: कल 20 सितंबर 2026 रविवार का राशिफल पढ़ें और जानें सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, प्रेम, स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़े संभावित संकेत यहां विस्तार से जानें.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 20 September 2026: कल रविवार 20 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आएगा. जानें मेष से मीन तक नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और सेहत का हाल. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि का कल का राशिफल

कल रविवार 20 सितंबर को मेष राशि के जातकों की परिस्थितियों में सुधार हो सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है, हालांकि अनावश्यक खर्च से बचना उचित रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. फिर भी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना और पर्याप्त आराम करना लाभकारी होगा.

वृषभ राशि का कल का राशिफल

कल रविवार 20 सितंबर को वृषभ राशि के जातकों को सफलता और सम्मान मिल सकता है. सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा और पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है.

मिथुन राशि का कल का राशिफल

कल 20 सितंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों को श्रेष्ठजनों और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक रूप से सकारात्मक रहने से आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी.

कर्क राशि का कल का राशिफल

कल रविवार 20 सितंबर को कर्क राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के विकास का दिन हो सकता है. अचानक कोई आर्थिक अवसर भी मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान और आराम का ध्यान रखना जरूरी होगा.

सिंह राशि का कल का राशिफल

कल 20 सितंबर रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उलझनों से भरा रह सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक खर्च बढ़ सकता है.जीवनसाथी का सहयोग तनाव कम करने में मदद करेगा.

कन्या राशि का कल का राशिफल

कल रविवार 20 सितंबर का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से अच्छा रह सकता है. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार के किसी सदस्य के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी.

तुला राशि का कल का राशिफल

कल 20 सितंबर रविवार को तुला राशि के जातकों को नियमित आमदनी में किसी कारण से बाधा आ सकती है या भुगतान मिलने में देरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपने लंबित कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. मानसिक तनाव कम करने के लिए कुछ समय अपने लिए निकालें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और पर्याप्त नींद लें.

वृश्चिक राशि का कल का राशिफल

कल 20 सितंबर रविवार को वृश्चिक राशि के जातकों को कई इच्छाओं को पूरा करने वाला साबित हो सकता है. कारोबारियों को पुराने ग्राहकों और संपर्कों से फायदा मिलेगा. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

धनु राशि का कल का राशिफल

कल रविवार 20 सितंबर को धनु राशि के जातकों की आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने निर्णयों को लेकर पहले से अधिक स्पष्ट रहेंगे. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी.

मकर राशि का कल का राशिफल

कल 20 सितंबर रविवार को मकर राशि के जातक जिस काम के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, उसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. किसी करीबी व्यक्ति से हर्षदायक समाचार मिल सकता है. परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम के बीच आराम के लिए समय निकालना जरूरी होगा.

कुंभ राशि का कल का राशिफल

कल 20 सितंबर रविवार को कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने वाला दिन हो सकता है. सरकारी नौकरी करने वालों को नया पद या अधिकार मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है और पुराने आर्थिक तनाव कम हो सकते हैं. आरोग्य की दृष्टि से दिन सुखद रहेगा.

मीन राशि का कल का राशिफल

कल रविवार 20 सितंबर को मीन राशि के जातकों के कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. परिवार में किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी. घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola