Kal Ka Rashifal 4 April 2023, Tomorrow Horoscope: कैसा होगा आपका मंगलवार 4 अप्रैल का दिन, देखें कल का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Horoscope Tomorrow 4 April 2023, Daily Horoscope, Kal Ka Rashifal: 'कल का राशिफल' द्वारा आप कल होने वाली घटनाओं का आकलन आज ही कर सकते हैं. कल का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि कल के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां देखें कल का राशिफल

विज्ञापन

मेष राशि

घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है. प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है. यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है. आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है.

वृषभ राशि

आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें. तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है.

मिथुन राशि

अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है. इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा. इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं. आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं.

कर्क राशि

आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे. आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं. अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं. अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है.

सिंह राशि

अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें. आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर. आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे. लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे. उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है.

कन्या राशि

आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है. कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं.

तुला राशि

रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा. सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों. जी हाँ, आप वही ख़ुशनसीब हैं. नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है. इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि

प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे. अगर आप कोई नया व्यवसाय या योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो जल्दी ही फ़ैसला करें, क्योंकि आपके सितारे महरबान हैं. जो आप करना चाहते हैं, उस ओर क़दम बढ़ाने में घबराएँ नहीं. आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं.

धनु राशि

अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है. आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे. आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी. आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है.

मकर राशि

किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा. सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे. यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा.

कुंभ राशि

अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है. ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है. ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें.

मीन राशि

आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा. मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola