Kal Ka Rashifal 10 September 2024: तुला और मीन राशि वालों का खर्च बढ़ेगा, जानें कल का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Sep 2024 11:35 AM
Kal Ka Rashifal 10 September 2024
Kal Ka Rashifal 10 September 2024: कल 10 सितंबर 2024 का दिन राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 10 September 2024: कल मंगलवार 10 सिंतबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या क्या बदलाव लेकर आने वाला है, किस जातक को परेशानी का सामना करना होगा और किसके किस्मत का तारा चमकेगा, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल
Santan Saptami 2024: संतान सप्तमी कल, जानें माताएं क्यों करती हैं इस व्रत का पालन
मेष राशि वालों के लिए कल सुख-सुविधा के साधन बनेंगे
मेष राशि: मेष राशि का कल विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी,परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा,संचित धन का व्यय होगा,जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा,सुख-सुविधा के साधन बनेंगे.
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि वालों को कल शत्रुयों पर विजय मिलेगा
वृषभ राशि: वृषभ राशि की कल पढ़ाई-लिखाई और चिन्तन-मनन में रूचि बढ़ेगी,आशाएं बलबती होगी,लाभकारी प्रयास सफल होगा, लोकप्रियता का विस्तार,धन लाभ,मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति,शत्रुयों पर विजय मिलेगा.
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक– 8
मिथुन राशि वाले जातकों के गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए कल 10 सितंबर को रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी,आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे, गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा,माता पिता का सहयोग,प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक– 8
कर्क राशि वालों का कल पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा
कर्क राशि: कर्क राशि की कल अध्ययन,अध्यवसाय,भाषण-प्रवचन के कार्य में रूचि बढ़ेगी,व्यापार-व्यवसाय में सफलता,गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे.भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति,पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा.मनोकामनाएं पूरी होगी.
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक– 7
सिंह राशि के जातक की बचत की कमी दिखाई देगी
सिंह राशि: सिंह राशि वाली की आमदनी होने पर भी बचत की कमी दिखाई देगी.रूकावट दूर होकर सफलता की ओर अग्रसर होंगे,बिगड़ा काम बनेगा,व्यवसाय में आशातीत लाभ,सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.वाहन-सुख मिलेगा.
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
कन्या राशि वाले जातकों के लिए नई आशाओं का उदय होगा
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों पर सरकारी उच्चाधिकारियों पर आपकी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी, नई आशाओं का उदय होगा,सुख-समृद्धि बढ़ेगी,इष्ट-मित्रों का सहयोग,धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे,दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 6
तुला राशि के जातकों को कल खर्च अधिक करना पड़ेगा
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को कल 10 सितंबर को परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे किन्तु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.पुत्र-पुत्री और भाई-बहन का सुख उत्तम रहेगा.
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक– 4
वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस में शुभ परिवर्तन होगा
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले बुद्धि-कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे, चिन्तित मनोरथ की सिद्धि होगी,बिजनेस में शुभ परिवर्तन,आर्थिक लाभ,सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा,मित्र-कुटुम्बियों का सहयोग,जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा.
शुभ रंग- ब्लू
शुभ अंक– 7
धनु राशि वाले जातकों को परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा
धनु राशि: धनु राशि वालों को समाचार की प्राप्ति,सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा,किसी बृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा.
शुभ रंग- नेवी ब्लू
शुभ अंक- 1
मकर राशि वाले जातकों को बकाये रकम की प्राप्ति होगी
मकर राशि: मकर राशि वालों को रहन-सहन,भोजन-शयन तथा निवास स्थान का उत्तम सुख मिलेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि,पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि,विरोधियों पर विजय,सामाजिक-राजनीतिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा.बकाये रकम की प्राप्ति होगी.
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि के जातकों की मनोकामनाएं पूरी होगी
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों का स्वाभिमान और स्वावलम्बन बढ़ेगा,आमदनी में वृद्धि होगी,नया परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा,माता-पिता या अन्य बृद्धजनों के प्रति आदर भावना बढ़ेगी.घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण,मनोकामनाएं पूरी होगी.
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 7
मीन राशि के जातकों का खरीद पर धन व्यय बढ़ेगा
मीन राशि:मीन राशि के जातक अपने काम के प्रति ही समर्पित रहें,कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा,आपके धैर्य,गम्भीरता एवं सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.उपयोगी वस्तुओं के खरीद पर धन व्यय बढ़ेगा.
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक– 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










