ePaper

कल का राशिफल: इन 7 राशियों पर मंडरा रहा है आर्थिक संकट, जानें किन्हें होगा धन लाभ

Updated at : 21 Feb 2026 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal 22 February 2026

कल का राशिफल 22 फरवरी 2026

Kal Ka Rashifal 22 February 2026: कल 22 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन के 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. कल ग्रहों की स्थिति युवाओं के लिए बहुत ही एनर्जेटिक है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें कल का राशिफल.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 22 February 2026: चंद्रमा का मेष राशि में प्रवेश आपको नई शुरुआत के लिए साहस देगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया में बड़ा मुकाम दिलाने के लिए तैयार है. मकर का मंगल आपको करियर में अनुशासन देगा. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कैसा रहेगा कल का दिन.

मेष राशि- कल रविवार को का दिन आपके लिए आत्मबल और सक्रियता बढ़ाने वाला रहेगा. पुराने अटके कार्य फिर से गति पकड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपकी योजनाओं को सराहा जाएगा. व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ देंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक खर्च से बचें.
शुभ अंक– 6
शुभ रंग– केसरिया

वृषभ राशि- कल रविवार को का दिन स्थिरता और संतोष देने वाला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी के साथ नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में धीमी लेकिन निश्चित प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. किसी पुराने मित्र से बातचीत से उत्साह बढ़ेगा.
शुभ अंक– 9
शुभ रंग– आसमानी

मिथुन राशि- कल रविवार का दिन आपके लिए नए विचार और नई दिशा लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी. सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर बनेगा. व्यापार में नए संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. किसी प्रिय व्यक्ति से हुई बातचीत मन को प्रसन्न करेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचना आवश्यक है. ध्यान और योग से लाभ मिलेगा.
शुभ अंक– 2
शुभ रंग– हरा

कर्क राशि- कल रविवार का दिन भावनात्मक रूप से मजबूत रहने का है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में धीरे-धीरे लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. किसी पुराने मित्र से मिलना सुखद रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक सोचने से बचें.
शुभ अंक– 8
शुभ रंग– सफेद

सिंह राशि- कल रविवार का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. किसी अपने से प्रशंसा मिलने से मनोबल बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अहंकार से बचें और विनम्रता बनाए रखें. सकारात्मक सोच से बड़े कार्य भी सरल बनेंगे.
शुभ अंक– 4
शुभ रंग– सुनहरा

कन्या राशि- कल रविवार का दिन योजनाओं को व्यवस्थित करने का है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. व्यापार में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर आराम आवश्यक है. अनुशासन बनाए रखें. मेहनत का फल अवश्य मिलेगा.
शुभ अंक– 7
शुभ रंग– नीला

तुला राशि- कल रविवार का दिन संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ने का है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी.
शुभ अंक– 10
शुभ रंग– गुलाबी

वृश्चिक राशि- कल रविवार का दिन साहस और धैर्य से काम लेने का है. कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता सामने आएगी. व्यापार में रुके कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से दूर रहें. आत्मविश्वास बनाए रखें. सफलता आपके कदम चूमेगी.
शुभ अंक– 3
शुभ रंग– मैरून

धनु राशि- कल रविवार को का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा. शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सकारात्मक सोच बनाए रखें.आज लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे.
शुभ अंक– 11
शुभ रंग– पीला

मकर राशि- कल रविवार का दिन परिश्रम का फल देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. धैर्य और संयम बनाए रखें. आज किया गया परिश्रम आने वाले दिनों में बड़ा लाभ देगा.आज आप जो भी निर्णय लें, उसे सोच-समझकर लें. संयम और धैर्य से किया गया कार्य निश्चित रूप से सफलता दिलाएगा.
शुभ अंक– 5
शुभ रंग– भूरा

कुंभ राशि- कल रविवार का दिन नए विचारों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा. किसी अपने से मिली प्रशंसा मन को प्रसन्न करेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें. आत्मविश्वास बनाए रखें.
शुभ अंक– 12
शुभ रंग– बैंगनी

मीन राशि- कल रविवार का दिन मन की शांति देने वाला रहेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में खुशहाली रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान से बचने के लिए पर्याप्त विश्राम करें. धैर्य रखें.
शुभ अंक– 1
शुभ रंग– समुद्री हरा

Also Read:- मेष राशि वालों पर चंद्रमा और मंगल की विशेष कृपा, क्या इस सप्ताह सच में पलटेगी किस्मत?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola