ग्रहों की चाल से कल किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे होगी परेशानी, पढ़ें 16 मार्च का राशिफल

Updated at : 15 Mar 2026 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal

कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 16 March 2026: कल 16 मार्च 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक रहेगी उपरांत त्रयोदशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 16 March 2026: कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मकर से कुम्भ राशि में शाम 4 बजकर 34 मिनट पर गोचर करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में स्थित रहेंगे, जिससे कल का दिन आपके लिए नई उमंग और सकारात्मक सोच लेकर आएगा. कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में स्थित रहेंगे, जिससे कल का दिन संयम और समझदारी से कार्य करने का संकेत देता है. नौकरी में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप धैर्यपूर्वक पूरा करेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित रहेंगे, जिससे आपकी समझदारी और कुशलता से कई कार्य सफल होंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक थकान से बचने के लिए पर्याप्त विश्राम लें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित रहेंगे, जिससे संतोषजनक परिणाम मिलेगा. व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठम भाव में स्थित रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ने में सफल रहेंगे. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित रहेंगे, जिससे कल चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित है, जिससे नौकरी में आपके परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. व्यापार में भी धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक मामलों में सावधानी रखना आवश्यक होगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा

तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे, जिससे अवसरों के द्वार खुलेंगे. कल व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनेगी. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. कल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों को आराम देना जरूरी होगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित रहेंगे. कल का दिन आपके लिए धैर्य और विवेक से आगे बढ़ने का है. कार्यक्षेत्र में कुछ कठिन परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी लगन से उन्हें संभाल लेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. कल स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित रहेंगे, जिससे कल का दिन आपके लिए उत्साह और नई संभावनाएं लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सराहना मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के साथ आनंदमय समय बिताने का अवसर मिलेगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला

मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव (लग्न) में स्थित रहेंगे, जिससे कल का दिन संतुलन और स्थिरता का संकेत देता है. व्यापार में भी लाभ की स्थिति बन सकती है. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा

कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित रहेंगे, जिससे कल का दिन नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा. कल व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी

मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में स्थित रहेंगे, जिससे आज का दिन आपके लिए शुभ और संतोषजनक रहेगा. व्यापारियों को भी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी

Also Read: आज का राशिफल, साप्ताहिक राशिफल और मंथली राशिफल पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola