29 फरवरी 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा वृष राशि वालों का दिन, जानें...

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसको मिलेगी तरक्की, कारोबार में होगी उन्नति
दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए वृष राशि के बारे में क्या कहते हैं सितारे…
वृष (Taurus) : आजीविका के क्षेत्र में अप्रत्याशित परिवर्तन होने की संभावना. कर्मशक्ति सुरक्षित रहेगी. अच्छा कार्य करने का अवसर मिलेगा. लोकप्रियता का विस्तार, अधूरा कार्य पूरा होगा. धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति, विरोधियों पर विजय मिलेगा. कुसंगति से बचें. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. वरिष्ठजन सहयोग करेंगे. प्रसन्नता बनी रहेगी.
वृषभ राशि वालों के हाथ की बनावट चौकोर होती है. उनकी लंबाई कम तथा चौड़ाई अधिक रहती है तथा अंगूठा कुछ बड़ा होता है और उसे पीछे मोड़ पाना संभव नहीं होता. वृषभ राशि कंठ पर विशेष प्रभावकारी होती है. इस कारण इस राशि के लोगों में बोलने की असाधारण क्षमता होती है. वृषभ राशि वाले व्यक्ति शरीर से दुर्बल हों, तो उन्हें पौष्टिक अन्न अधिक ग्रहण करना चाहिए तथा चर्बी युक्त पदार्थ कम खाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




