Hindu Nav Varsh 2023: हिंदू नववर्ष 2080 की हुई शुरुआत, जानें किन राशियों के लिए खास रहेगा ये साल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Hindu Nav Varsh 2023, Vikram samvat 2080 predictions: इस साल 22 मार्च से हिंदू नववर्ष यानि 'विक्रम संवत 2080' की शुरुआत बेहद शुभ योग में हो रही है. इस साल 22 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है. इसे हम विक्रम संवत के नाम से भी जानते हैं. यहां जानें राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

विज्ञापन

मेष राशि

नव संवत्सर 2080 का प्रभाव मेष राशि पर देखने को मिलेगा. इस संवत्सर में अक्टूबर तक मेष राशि में राहु का संचार बना रहेगा. जबकि संवत्सर की कुंडली में मेष राशि के स्वामी मंगल मेष राशि से तीसरे घर में होकर साहसी और निडर बना रहे हैं. सितारों की गणना से मालूम होता है कि मेष राशि वालों को इस संवत्सर में बहनों से स्नेह और लाभ मिलेगा.

वृष राशि

वृष राशि के स्वामी शुक्र संवत्सर पर राहु के साथ होकर प्रतिकूल स्थिति में फंसे हैं. ऐसे में वृष राशि वालों के लिए संवत्सर खर्चीला रहेगा. इस संवत्सर में शौक मौज की चीजों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा. विपरीतलिंगी मित्रों और संबंधियों से आपको सतर्क रहना चाहिए इनकी वजह से आपको मानसिक कष्ट और परेशानी मिल सकती है.

मिथुन राशि

 हिंदू नववर्ष 2023 मिथुन राशि वालों को पेशेवर जीवन में बहुत ही शुभ परिणाम दे सकता है. आपको प्रमोशन प्राप्त हो सकता है.सिंह राशि  कारोबार में सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं. नए समझौतों पर डील पक्की हो सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए हिंदू नव वर्ष 2080 मिलजुला फल लाने वाला है. इस साल आपकी आर्थिक स्थिति तो अच्छी रहेगी, पर पेशेवर क्षेत्र में आपको बेवजह टेंशन और परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए हिंदू नववर्ष ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आया है. इस दौरान आपको परिवार सहित कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा. साझेदारी के कार्यों में मुनाफा मिलेगा, साथ ही धर्म कार्यों में जुड़े सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए नव संवत्सर 2080 का प्रभाव अच्छा रहेगा. प्रोफेशनल लाइफ और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. कुल मिलाकर बैंक बैलेंस को अच्छे से मेंटेन करेंगे. घरवालों का सपोर्ट रहेगा. अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है तो थोड़ा सब्र रखना होगा.

तुला राशि

नव संवत्सर 2080 में तुला राशि वाले जातक अपनी बात व अपना पक्ष रखने में सहज रहेंगे.  ग्रहों के दुष्प्रभाव से जो काम बिगड़ रहे थे, वो अब संवरते नजर आ सकते हैं. पेशेवर जीवन में शत्रु हावी नहीं हो पाएंगे. विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है और अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत होगी, लेकिन परिणाम बेहतर मिलेगे. सभी को जोड़कर आगे बढ़ेंगे.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल संवत्सर की कुंडली में आपकी राशि से अष्टम संचार कर रहे हैं. ऐसे में वृश्चिक राशि वालों को इस संवत्सर में चोट और दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा. घर में सुख सौभाग्य की प्राप्ति होगी. आर्थिक मामलों में धैर्य रखें और अपने बड़ों से सलाह जरुर लें. यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए नव संवत्सर 2080 खास रहने जा रहा है. आपको कारोबार में  किस्मत का साथ मिल सकता है. हिंदू नववर्ष में मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी.  

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए संवत्सर विशेष परिश्रम को उजागर कर रहा है. संवत्सर की कुंडली में शनि मंगल एक दूसरे से नवम पंचम योग बनाकर चलेंगे.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए संवत्सर अच्छा रहेगा  संसाधनों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं का इजाफा होगा. रूके हुए काम जल्द पूरे होंगे और समाज में अच्छा मान-सम्मान मिलेगा. आपको कोई पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. 

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola