Gemini Yearly Horoscope 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें यहां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Nov 2022 9:33 AM

विज्ञापन

Gemini Yearly Horoscope 2023: मिथुन राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने मिथुन राशिफल 2023

विज्ञापन

New Year 2023 Varshik Rashifal: मिथुन राशिफल 2023 (Mithun Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में मिथुनराशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Gemini Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

मिथुन राशि 2023 का वार्षिक राशिफल

शुरुआत में परिवार के सदस्यों के बीच कुछ बातो को लेकर नोकझोंक होगी लेकिन समय रहते वह सुलझ जाएगी. धीरे-धीरे करके सबकुछ ठीक हो जाएगा और सभी के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी. यदि आपके भाई या बहन में से किसी के रिश्ते की बात चल रही है तो उनका रिश्ता पक्का हो जाएगा.रिश्तेदार में से किसी की दुर्घटना होगी और उनके जीवन पर संकट आ सकता है. नवंबर के माह में घर में बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है. पारिवारिक माहौल धार्मिक रहेगा और सभी आपसे प्रसन्न भी दिखाई देंगे.

करियर

धन संबंधी मामलों में यह वर्ष आपके लिए शुभ फल लेकर आया है. यदि आपने कहीं पैसा लगा रखा है और धन अटका हुआ है तो वह आ जाएगा. किसी से कर्ज ले रखा है तो वह भी खत्म हो जाएगा. व्यापार में लाभ तो मिलेगा लेकिन घाटा भी होगा अर्थात ऊंच-नीच बनी रहेगी.नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा और सभी आपकी मेहनत से प्रसन्न दिखाई देंगे. वर्ष के मध्य में आपकी पदोन्नति भी संभव है और बोनस भी मिल सकता है.

शिक्षा

यदि आप स्कूल में है या नए-नए कॉलेज में हुए है तो पढ़ाई में ध्यान कम लगा पाएंगे लेकिन अन्य क्षेत्रों में काम करने का अवसर भी प्राप्त होगा. परीक्षा में नंबर तो कम आएंगे लेकिन अन्य क्षेत्रों में मिली सफलता आपको प्रसन्न कर देगी. घरवालो से भी उचित प्रोत्साहन मिलेगा जो आपके मार्ग को प्रशस्त करेगा.यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो इस वर्ष उसमे सफलता तो मिलेगी लेकिन आप संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे. घर का कोई व्यक्ति आपकी इसमें सहायता करेगा.

प्रेम जीवन

यदि आपके विवाह को एक वर्ष से कम का समय हुआ है तो यह वर्ष आप दोनों के लिए आनंददायक रहने वाला है और आपको अपने ससुराल वालो का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा. किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं रहेगा.

यदि आपका अपने प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो वह इस वर्ष की शुरुआत में ही सुलझ जाएगा और दोनों के बीच आपसी समझ और बढ़ेगी. घर में किसी को आपके प्रेम संबंधो के बारे में पता चल सकता है इसलिये सावधान रहे.

स्वास्थ्य

फरवरी-मार्च के महीने में आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान करती रहेंगी. इससे बचने के लिए सुबह के समय दो गिलास गर्म पानी पीने की आदत डाले और घर का बना पौष्टिक आहार ही ग्रहण करें. बाहर का खाना बंद कर दे और अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे.जुलाई महीने में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी लेकिन आप किसी से साँझा नही कर पाएंगे जिस कारण वह समस्या और बढ़ जाएगी. ऐसे मे किसी मित्र के साथ उसे साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा.

शुभ रंग :-काला

शुभ अंक:- 7

उपाय

हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आए. इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी.

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

संपर्क सूत्र – 08986778277

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola