Gemini Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jun 2025 4:20 AM

विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope 16 to 22 June 2025

Gemini Weekly Horoscope 16 to 22 June 2025: मिथुन राशि के लिए 16 से 22 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope 16 to 22 June 2025: जून माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

मिथुन राशि: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को संयम और विवेक से कार्य करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी. परिणाम मिश्रित मिल सकते हैं. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलेगा. करियर में आप नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहेंगे और टीमवर्क के माध्यम से सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े पुराने अटके हुए कार्य इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं.

Aries Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है

Taurus Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, पुराने मतभेद भी इस सप्ताह सुलझ सकते हैं

Gemini Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी

Cancer Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, पुराने रिश्तों में फिर से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है

मिथुन राशि वालों का प्रेम जीवन

प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. स्वास्थ्य के लिहाज से थकान, अनिद्रा और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए मोबाइल और स्क्रीन का प्रयोग सीमित करें.

Leo Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, प्रेम संबंधों में अहंकार से टकराव हो सकता है

Virgo Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा

Libra Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, जीवनसाथी से संवाद बढ़ाना उपयोगी रहेगा

Scorpio Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, विवाहित जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा

मिथुन राशि वालों के लिए शुभ दिन

शुभ तिथियां 15, 16 और 21 हैं. हरा, नीला और क्रीम रंग आपके लिए शुभ रहेंगे, जबकि बुधवार, शुक्रवार और शनिवार लाभकारी दिन सिद्ध होंगे. समय प्रबंधन की चूक से हानि हो सकती है, अतः एक साथ अधिक जिम्मेदारियों को न लें. उपाय के रूप में बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं और “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.

Sagittarius Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, नौकरी में बदलाव के भी योग बन रहे हैं 

Capricorn Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, किसी बड़े निर्णय को लेकर चर्चा हो सकती है

Aquarius Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के परिणाम उत्साहजनक हो सकते हैं

Pisces Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, मिश्रित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola