ePaper

Capricorn Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, किसी बड़े निर्णय को लेकर चर्चा हो सकती है

Updated at : 15 Jun 2025 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Makar Weekly Horoscope 16 to 22 June 2025 in Hindi

Makar Weekly Horoscope 16 to 22 June 2025

Capricorn Weekly Horoscope 16 to 22 June 2025: मकर राशि के लिए 16 से 22 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope 16 to 22 June 2025: जून माह का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025

मकर राशि: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतनी होगी. आपकी योजनाएं भले ही प्रभावशाली हों, लेकिन टीम या वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण कार्यों में विलंब संभव है. हालांकि लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी नई साझेदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल ज़रूरी होगी. करियर के लिहाज से यह सप्ताह संघर्षपूर्ण रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और धीरे-धीरे सफलता के द्वार खुलेंगे. व्यापार में साझेदारी से फिलहाल बचना बेहतर होगा और सरकारी कार्यों में कुछ देरी हो सकती है.

Aries Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है

Taurus Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, पुराने मतभेद भी इस सप्ताह सुलझ सकते हैं

Gemini Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी

Cancer Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, पुराने रिश्तों में फिर से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है

मकर राशि वालों का अगले सप्ताह ऐसा रहेगा पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में किसी बड़े निर्णय को लेकर चर्चा हो सकती है. जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन संवाद से स्थितियां संभल जाएंगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से इस सप्ताह घुटनों, कमर या हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, इसलिए नियमित व्यायाम और कैल्शियम युक्त आहार पर ध्यान दें.

Leo Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, प्रेम संबंधों में अहंकार से टकराव हो सकता है

Virgo Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा

Libra Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, जीवनसाथी से संवाद बढ़ाना उपयोगी रहेगा

Scorpio Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, विवाहित जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा

मकर राशि वालों के लिए शुभ दिन

शुभ तिथियां 15, 16 और 21 हैं, जबकि हरा, नीला और क्रीम रंग आपके लिए लाभकारी रहेंगे. बुधवार, शुक्रवार और शनिवार शुभ दिन होंगे. इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और उधार लेने-देने से बचें. शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और “ॐ शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें, इससे नकारात्मक प्रभावों से रक्षा होगी.

Sagittarius Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, नौकरी में बदलाव के भी योग बन रहे हैं 

Capricorn Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, किसी बड़े निर्णय को लेकर चर्चा हो सकती है

Aquarius Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के परिणाम उत्साहजनक हो सकते हैं

Pisces Weekly Horoscope 16 से 22 जून 2025, मिश्रित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola