Gemini Monthly Horoscope October 2025: मिथुन राशि वाले प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2025 6:36 AM
मिथुन राशि अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल
Gemini Monthly Horoscope October 2025: मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...
Gemini Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना मिथुन राशि के जातको का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, जिससे घर में प्रसन्नता बनी रहेगी. पुराने विवाद समाप्त होंगे और पुराने दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा. हालांकि, महीने के दूसरे सप्ताह से परिवार के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है. नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें, वरना अपयश मिल सकता है. इस अवधि में इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी वस्तुओं के खराब होने की संभावना भी है.
व्यापार और नौकरी
व्यापारियों के लिए यह महीना लाभकारी साबित होगा. व्यापार से जुड़ी यात्राएं शुभ परिणाम देंगी. हालांकि व्यापार की आय किसी से साझा न करें. थोक विक्रेताओं के लिए यह समय पूंजी निवेश के लिए अनुकूल है और इससे लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. कार्य प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा और अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आप हरसंभव प्रयास करेंगे.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल है. शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी. कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को विशेष ध्यान देना होगा. उच्च शिक्षा जैसे डॉक्टर या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा. करियर की शुरुआत में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन दूसरे सप्ताह से भाग्य का साथ मिलेगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन आपके लिए यादगार रहेगा. पार्टनर के साथ घूमने-फिरने और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि 9 अक्टूबर के बाद प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए विवाद से बचें. सिंगल लोगों को नए रिश्ते मिलने की संभावना है. विवाहित जीवन मिला-जुला रहेगा, जिसमें थोड़ी तकरार और थोड़ी मिठास बनी रहेगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है, लेकिन ग्रहों की स्थिति लापरवाही न करने की सलाह देती है. 24 अक्टूबर तक गले और कान से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. महीने के अंतिम सप्ताह में स्वास्थ्य में सुधार होगा.
लकी नंबर और उपाय
इस माह आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर सफेद रहेगा. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे शुभ फल प्राप्त होंगे.
जन्मकुंडली, वास्तु दोष, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारियों के लिए संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










