धनु राशिफल 5 अगस्त 2026: रुके हुए काम होंगे पूरे, जानें शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय

Updated:
विज्ञापन

5 अगस्त 2026 का धनु राशिफल

Aaj Ka Dhanu Rashifal 5 August 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 5 August 2026: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मेहनत, अनुशासन और सफलता का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी सूझबूझ और परिश्रम आपको आगे रखेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हनुमान जी की आराधना से साहस व सफलता में वृद्धि होगी. 

करियर-बिजनेस

दिन की शुरुआत रचनात्मक कार्यों, शिक्षा और बौद्धिक गतिविधियों से जुड़े क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाली रहेगी. चंद्रमा के षष्ठ भाव में प्रवेश करने के बाद कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. हालांकि, अपनी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के बल पर आप सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और उनका अनुभव आपके लिए लाभदायक रहेगा. व्यापारियों के लिए रुके हुए कार्य पूरे होने और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.

रिलेशनशिप

परिवार के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है. मित्रों के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे. परिवार में आपकी सलाह और निर्णय को महत्व मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता मजबूत होगा. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में विश्वास, सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा. वहीं, अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध बनने की संभावनाएं धीरे-धीरे अनुकूल होंगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित आहार से ऊर्जा बनी रहेगी. पर्याप्त विश्राम करें और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें.

आज का विशेष योग व उपाय

मंगलवार भगवान हनुमान की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा श्रद्धापूर्वक "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें. इससे साहस, रोगों से रक्षा और कार्यों में विजय प्राप्त होगी.

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

यह भी पढ़ें: सावन 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाने के 5 नियम


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola