धनु राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज आय के नए स्रोत खुलेंगे या योजनाएं अधूरी रह सकती हैं?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल

Dhanu Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है और आपको बजट का ध्यान रखना होगा. मिथुन राशि में गुरु का होना आपको सामाजिक रूप से सक्रिय रखेगा. बाहरी संपर्कों पर धन व्यय होने की संभावना अधिक है. विदेश यात्रा या दूरस्थ शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई अच्छी खबर लेकर आ सकता है, धैर्य रखें.

करियर-बिजनेस: तृतीय भाव में सूर्य-मंगल की युति आपके साहस को बढ़ाएगी, जिससे आप रिस्क लेने वाले कार्यों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे. नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज का दिन शोध करने के लिए अच्छा है. आज इस्तीफा देने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. व्यापारियों को आज कानूनी दांव-पेंचों से बचकर रहना चाहिए. टैक्स और कागजी काम को पूरी तरह अपडेट रखना ही बुद्धिमानी है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज दूरियां बढ़ सकती हैं. किसी गलतफहमी के कारण बातचीत बंद हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें. पार्टनर की सेहत को लेकर भी आज आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं. पार्टनर को मानसिक संबल प्रदान करने की भी कोशिश करें. दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है. शांति से बात करके मसलों को सुलझाना ही सबसे अच्छा विकल्प होगा.

स्वास्थ्य: आज आपको नींद की कमी और आँखों में थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उचित विश्राम को प्राथमिकता दें. पैर में चोट या मोच आने की संभावना है. चलते समय या सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय पूरी तरह से सावधानी बरतें. मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान का सहारा लें. सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का प्रयोग कम से कम करें.

सावधानी: निवेश के मामले में किसी अनजान व्यक्ति की सलाह न मानें और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं.

उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola