धनु राशिफल 04 मार्च 2026: क्या भाग्य के उतार-चढ़ाव आपके लिए आज बनाएंगे चुनौतीपूर्ण पल?

आज का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: धनु राशि. आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में सफलता लेकर आएगा क्योंकि चंद्रमा आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं. कुम्भ राशि के तृतीय भाव में स्थित सूर्य और मंगल आपको पराक्रमी बनाएंगे जिससे आप मुश्किल लक्ष्यों को हासिल कर लेंगे. मिथुन राशि के सप्तम गुरु आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएंगे और सार्वजनिक जीवन में आपकी ख्याति बढ़ेगी.
करियर-बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और बॉस आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है और सरकारी क्षेत्र से आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी और आपको कोई नया अधिकार वाला पद मिल सकता है.
लव लाइफ: आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही मधुर और सहयोगात्मक रहने वाले हैं. पार्टनर आपके करियर की व्यस्तता को समझेगा और आपको मानसिक संबल प्रदान करेगा जिससे आपका प्रेम और बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में ईमानदारी बरतें और भविष्य की योजनाओं को साझा करें ताकि रिश्ते में स्पष्टता बनी रहे.
स्वास्थ्य: आज आप मानसिक रूप से बहुत दृढ़ और शारीरिक रूप से फिट महसूस करने वाले हैं. घुटनों या जोड़ों में हल्का दर्द कभी-कभी परेशान कर सकता है इसलिए लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें. अपनी डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करें ताकि आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहें.
सावधानी: आज ऑफिस की बातें बाहर किसी से साझा न करें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: आज का लव राशिफल 04 मार्च 2026: आज दिल की बात कहने का सही समय या संभलकर चलने की जरूरत?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










